उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. बबलू नाम के व्यक्ति को जब पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो पहले उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया. लेकिन जब वह नहीं मानी तो बबलू ने उसकी शादी प्रेमी से कराने का फैसला किया. यह विषय इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. बबलू के दो बच्चे हैं. उसने बच्चों को अपने पास रख लिया है.
बबलू और राधिका की शादी 2017 में हुई. उनके दो बच्चे हैं. बबलू अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था. इस बीच बबलू की पत्नी राधिका का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. यह रिश्ता लंबे समय तक चलता रहा. बाद में बबलू के परिवार को राधिका और उसके प्रेमी के संबंधों का पता चला तो यह जानकारी बबलू को दी गई.
इसके बाद बबलू ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह ऐसा करने में असमर्थ रहा तो उसने गांव वालों को अपनी पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में बता दिया. जब राधिका ने बबलू के साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसने कुछ गलत कदम उठाने की बजाय पत्नी का शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला किया. वह पहले अदालत गया और अपनी पत्नी तथा उसके प्रेमी का विवाह सम्पन्न कराया, फिर उन्हें मंदिर ले गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे को माला पहनाई और विवाह की शपथ ली.
इसके बाद उस व्यक्ति ने राधिका से अनुरोध किया कि वह अपने दोनों बच्चों को अपने पास रखना चाहता है. तथा अपने प्रेमी से विवाह करने के बाद राधिका ने यह मांग मान ली. First Updated : Thursday, 27 March 2025