Aap की ताजा ख़बरें
Saturday, 18 February 2023
Delhi: आप ने उपराज्यपाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, की इस्तीफे की मांग
Saturday, 18 February 2023
Punjab: श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे राघव चड्डा, शिवाभिषेक कर देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Friday, 17 February 2023
MCD Mayor Election: सीएम केजरीवाल ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना, बताया लोकतंत्र की जीत
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एमसीडी मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। साथ ही एलजी और बीजेपी पर पर आरोप लगाया है।
Friday, 17 February 2023
MCD Mayor Election: उपराज्यपाल तुरंत इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बोले आप सांसद राघव चड्ढा
सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई हुई। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट के आदेश के बाद आप नेता और राज्यसभा सासंद राघव चड्डा ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है।
Wednesday, 15 February 2023
Delhi: महरौली विध्वंस अभियान को लेकर आप ने एलजी से की पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग
लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली के महरौली में डीडीए के विध्वंस अभियान को रोक दिया गया। इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को उनसे क्षेत्र के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की है।
Monday, 13 February 2023
अडानी मुद्दे पर संजय सिंह ने राज्यसभा में चर्चा के लिए दिया निलंबन नोटिस
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में अडानी समूह के खिलाफ नियम 267 के तहत हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा की मांग करते हुए निलंबन का व्यावसायिक नोटिस पेश किया। नोटिस में कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी ने अडानी समूह की कंपनियों में निवेश किए गए पैसे खो दिए। जबकि पिछले सप्ताह बुधवार को सिंह ने नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने की मांग की थी। हालांकि, आप सदस्यों के बहिर्गमन के बाद अध्यक्ष ने नोटिस को खारिज कर दिया।
Thursday, 09 February 2023
अडानी मुद्दे पर संजय सिंह ने सदन में निलंबन का बिजनेस नोटिस किया पेश
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अडानी विवाद पर चर्चा के लिए गुरुवार को राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस पेश किया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसद संजय सिंह और भारत राष्ट्र समिति के, के केशव राव द्वारा नियम 267 के तहत दिए गए निलंबन नोटिस को गुरुवार को खारिज कर दिया। जिसके बाद आप ने बहिर्गमन किया।
Wednesday, 01 February 2023
MCD Mayor Election: चुनाव की नई तारीख की घोषणा, एलजी ने दी मंजूरी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मेयर चुनाव की नई तारीख सामने आई है। छह फरवरी को फिर से एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा 6 स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का भी चुनाव होना है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना छह फरवरी को चुनाव कराने की मंजूरी दी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने एलजी को को मेयर चुनाव की नई तारीख का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद एलजी ने नई तारीख की मंजूरी दे दी है।
Tuesday, 31 January 2023
Delhi: आम आदमी पार्टी ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार
आम आदमी पार्टी (आप) ने बजट सत्र के पहले मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से पहले ही राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का इशारा दिया गया था। इसके बाद माना रहा है कि बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव हो सकता है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को मोदी सरकार के झूठे वादों का पुलिंदा बताया था।
Friday, 27 January 2023
MCD Mayor Election: आप ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, तीन फरवरी होगी सुनवाई
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर के तत्काल चुनाव की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दायर याचिका में आप ने एल्डरमैन द्वारा मतदान पर रोक लगाने की भी मांग की है। आप नेता और मेयर प्रत्याशी ने शीर्ष अदालत में ये दो प्रमुख मांगें रखी हैं। जिसके बाद पीठ ने याचिका की सुनवाई के लिए तीन फरवरी को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।
Thursday, 26 January 2023
केज़िया खान का गणतंत्र दिवस पर संदेश- सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
'सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा।' ये महज कहने भर की पंक्ति नहीं, भारत विश्व के तमाम देशों में अपनी संस्कृति, सभ्यता, विरासत, संस्कारों के कारण प्रथम पायदान है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी की सदस्य केज़िया खान ने दिल्ली के कई लोगों से बातचीत की और उनके विचारों को जाना कि भारत देश के तिरंगे के प्रति उनकी राय और दिल्ली सरकार ने क्या क्या बड़े बदलाव किए।
Tuesday, 24 January 2023
MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी के विरोध करने के बावजूद पहले मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, आज एमसीडी को मिलेगा नया मेयर
आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मनोनीत पार्षदों के शपथ लेकर टकराव देखने को मिला है। आप के भारी विरोध के बावजूद पहले मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण की है। आप का कहना है कि चुनाव जीतकर आए पार्षदों को पहले के शपथ दिलाई जाए बाद में मनोनीत पार्षद को शपथ ग्रहण कराई जाए। वहीं अच्छी बात यह है कि करीब आठ महीने बाद आज एमसीडी को अपना नया मेयर मिलने वाला है।
Monday, 23 January 2023
मेयर चुनाव से पहले आप ने बीजेपी से पार्षदों के साथ सहयोग करने का किया आग्रह
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को भाजपा से अनुरोध किया कि मेयर चुनाव के लिए कल यानी 24 जनवरी को एमसीडी हाउस की बैठक बुलाए जाने के बाद वह पार्षदों के साथ सहयोग करे। दुर्गेश पाठक ने बीजेपी से सदन को शांतिपूर्वक चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि आप पार्षद चाहते हैं कि मेयर का चुनाव जल्द से जल्द हो।
Sunday, 22 January 2023
आदेश गुप्ता ने मेयर रहते हुए अपने पद का किया दुरुपयोगः सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता पर 2018-2019 के दौरान दिल्ली के मेयर के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मेयर की पद पर बने रहते हुए आदेश गुप्ता एक कंपनी बनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आदेश गुप्ता के बेटे और श्याम जाजू के बेटे ने दिल्ली में कई प्रोपर्टियां खरीदी थी जहां आदेश गुप्ता ने अवैध निर्माण करवाया था।
Wednesday, 18 January 2023
दिल्ली विधानसभाः तीसरे दिन भी हंगामा, आप विधायक ने सदन में दिखाई नोटों की गड्डी, बीजेपी पर लगाया आरोप
दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगाम जारी है। दिल्ली के रिठाला से आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने सदन में रिश्वत में मिली नोटों की गड्डियां दिखाई है। आप विधायक ने दावा किया है कि मुझे खरीदने की कोशिश की गई और उपराज्यपाल (एलजी) को पूरे मामले की जानकारी है।