Aap की ताजा ख़बरें
Saturday, 14 January 2023
संजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- केंद्र सरकार का मकसद AAP पार्टी को बर्बाद करना है
Saturday, 14 January 2023
Delhi: झुग्गियां तोड़ने के आदेश के खिलाफ आप का बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, डीडीए ने दिया था नोटिस
Friday, 13 January 2023
एलजी द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण में बाधा डालने के खिलाफ आप का धरना प्रदर्शन
केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच खींचतान जारी है। दिल्ली के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने पर जमकर राजनीति की जा रही है। आम आदमी पार्टी लगातार एलजी पर शिक्षकों के प्रशिक्षण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एलजी के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का नेतृत्व आप विधायक आतिशी मार्लेना के द्वारा किया गया।
Sunday, 08 January 2023
दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस और एलजी पर उठाए सवाल
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। आम आदमी पार्टी लगातार एलजी पर सवाल खड़े कर रही। रविवार को आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली के एलजी दफ्तर से जिस तरह की प्रेस रिलीज़ आती है उसमें मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करना दिल्ली की चुनी हुई सरकार का अपमान करने जैसा है।
Friday, 06 January 2023
कांग्रेस ने BJP और AAP पर बोला हमला, कहा-सदन में जो हुआ वह लोकतंत्र पर काला धब्बा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षदों के बीच महापौर के चुनाव को लेकर उत्पन्न हुई अराजक स्थिति को बेहद शर्मनाक बताया। इसके साथ ही इस घटना को लोकतंत्र पर काला धब्बा करार दिया। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले जन प्रतिनिधियों से जनहित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
Friday, 06 January 2023
एल्डरमैन को मतदान का अधिकार देना चाहती है बीजेपी- AAP
एमसीडी के लिए नया मेयर चुनने के दौरान सदन के अंदर हुई अफरा-तफरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आप नेता ने मतदान प्रक्रिया के दौरान हुए हंगामे के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आप पार्षद प्रवीण कुमार पर भाजपा सदस्यों द्वारा हमला किया गया और निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने से पहले एलडरमेन (जिन्हें एलजी द्वारा नामित किया गया है) को शपथ दिलाने का विरोध करने पर उन्हें पीटा गया।
Wednesday, 04 January 2023
दिल्ली की बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए आप ने निकाला कैंडल मार्च
राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के कंझावला में कार से घसीटे जाने के कारण 20 साल की लड़की की मौत हो गई थी। आम आदमी पार्टी ने पीड़िता अंजलि सिंह के लिए न्याय की मांग को लेकर बुधवार को मध्य दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला। आप के कई नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर मोमबत्तियां और बैनर लेकर जमा हुए, जिन पर लिखा था, 'दिल्ली की बेटी को इंसाफ दो'।
Monday, 02 January 2023
Delhi: कंझावला मामले को लेकर आप का धरना प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने की एलजी से इस्तीफे की मांग
दिल्ली के कंझावला मामले को लेकर लोगों में काफी नाराज़गी है। दिल्ली की जनता विरोध- प्रदर्शन करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आई है और आरोपियों के खिलाफ "कड़ी से कड़ी कार्रवाई", यहां तक कि मौत की सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे पर एलजी के इस्तीफे की मांग की मांग की और उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया।
Friday, 30 December 2022
दिल्लीः कल से शुरू होगा 'बीजेपी के 15 साल बनाम आप के 3 सप्ताह' अभियान
आप नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को 'भाजपा के 15 साल बनाम आप के तीन सप्ताह' अभियान की शुरुआत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आप पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों पर एक रिपोर्ट कार्ड साझा करेगी।
Friday, 30 December 2022
आप ने बीजेपी विधायक अभय वर्मा के घर के बाहर किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा विधायक अभय वर्मा के खिलाफ एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में लक्ष्मी नगर में धरना दिया। इससे एक दिन पहले आप शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पूर्वी दिल्ली में सफाई कर्मचारी पर कथित रूप से हमला करने के लिए वर्मा के साथ 'अज्ञात गुंडों के करीबी संबंध' के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी।
Saturday, 24 December 2022
दिल्ली की जनता तय करेगी मेयर किसका होगाः राघव चड्ढा
राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर दिल्ली मेयर पद का चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। राघव चड्ढा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली भाजपा ने कहा कि वह एमसीडी के नतीजों के बाद मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी और कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी, लेकिन अब भाजपा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार उतारने जा रही है।"
Thursday, 22 December 2022
कोविड को लेकर AAP सांसद ने संसद में चर्चा कराने की मांग की, कहा-चीन से आने वाली उड़ानों पर लगे रोक
चीन में कोरोना वायरस के कोहराम के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की स्थिति को लेकर बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की। सरकार की ओर से लोगों को भीड़ में मास्क पहनने और एहतियाती खुराक लेने
Wednesday, 21 December 2022
भाजपा के शासन में श्रमिकों की आत्महत्या के मामलों में तीन गुना वृद्धिः AAP प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कंसा है। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा देने वाली भाजपा के 8 साल के शासन में श्रमिकों की आत्महत्या के मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है।
Tuesday, 20 December 2022
दिल्ली की सफाई में जुटी आम आदमी पार्टी, गली-मोहल्ले में चला रही अभियान
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव के दौरान जनता से किए हुए वादे को पूरा करती हुई नजर आ रही है। आप ने दिल्ली को कचरा मुक्त करने का जो चुनावी वादा किया था, वह धरातल पर भी नजर आ रहा है।