Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 23 April 2022
शिवराज सिंह चौहान ने की पीएम मोदी से मुलाकात
Saturday, 23 April 2022
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अंसार के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस
Tuesday, 19 April 2022
Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अपनी आरंभिक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है जिसमें आपराधिक साजिश की बात कही गई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की शाखा ने अंतरिम रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है।
Tuesday, 19 April 2022
Delhi: सीएनजी सब्सिडी व किराया वृद्धि की मांग को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
उबर और ओला जैसे कैब उपलब्ध कराने वाले ऐप से जुड़े चालकों द्वारा सीएनजी कीमतों पर सब्सिडी और किराया दरों में संशोधन की मांग को लेकर बुलाई गई हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि सोमवार को हड़ताल का हिस्सा रहे ऑटो-रिक्शा और पीली-काली टैक्सी यूनियन ने दिल्लीवासियों को राहत देते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है।
Friday, 08 April 2022
सड़कों पर धूल बैठाने के लिए इस्तेमाल होगा डस्ट सप्रेसेंट
राजधानी की सड़कों पर उड़ने वाली धूल को बैठाने के लिए डस्ट सप्रेसेंट (विशेष रासायनिक घोल) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके छिड़काव से धूल को ज्यादा देर के लिए सतह पर बैठाया जा सकेगा। केन्द्रीय वायु गुणवत्ता आयोग के मुताबिक, इस संबंध में भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।
Friday, 08 April 2022
पूर्वी निगम कर्मचारियों को अब देना होगा संपत्तियों का ब्योरा
पूर्वी निगम अब अपने कर्मचारियों की संपत्तियों का डाटा एकत्रित करने जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर निगमायुक्त स्तर के अधिकारियों को संपत्तियों का विवरण निगम मुख्यालय में मुहैया कराना होगा। इस संबंध में कर निर्धारण एवं समाहरण विभाग के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता अधिकारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
Thursday, 07 April 2022
दिल्ली में लू चलने के आसार, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमानः मौसम विभाग
दिल्ली में बृहस्पतिवार को लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो मौसम के इस वक्त के लिए सामान्य है। मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।