Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Wednesday, 31 August 2022
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का 91 वर्ष की उम्र में निधन
Sunday, 28 August 2022
जैपोरिजिया परमाणु संयंत्र के खतरों पर यूक्रेन और रूस ने एक दूसरे जिम्मेदार ठहराया
Saturday, 27 August 2022
रूस हंगरी में स्थापित करेगा दो परमाणु रिएक्टर
रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम द्वारा जल्द ही हंगरी में 2 परमाणु रिएक्टरों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हंगरी ने घोषणा की है कि दो परमाणु रिएक्टरों की परियोजना 12.5 बिलियन यूरो की है। यूक्रेन में युद्ध ने बुडापेस्ट के बाहर पाक्स संयंत्र में पहले से चल रहे चार रिएक्टरों को जोड़ने की परियोजना में हंगरी की रुचि को कम नहीं किया है। बल्कि यह परियोजना आगे बढ़ रही है।
Saturday, 27 August 2022
जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा कर सकते हैं आईएईए अधिकारी
यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर लगातार हो रहे रूसी हमलों के बाद बिजली ठप होने और रेडिशन की आशंका बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अधिकारी जल्द दौरा कर सकते हैं। रूस के हमले से अंतिम ट्रांसमिशन लाइन खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
Friday, 26 August 2022
रूस और चीन वैश्विक व्यवस्था के लिए बन रहे है खतराः Taiwan
ताइवान की राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग द्वारा ताइवान के पास बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने और यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जरिये चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को बिगाड़ना और खतरे में डालना चाहते हैं। राष्ट्रपति साई इंग वेन ने अमेरिका की सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न के साथ ताइपे में हुई एक बैठक के दौरान यह बात कही।
Friday, 26 August 2022
जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र की बिजली कटी, रेडिएशन का खतरा बढ़ा
यूक्रेन पर रूसी हमलों से जापोरिज्जिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने से वहां के ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली कट गई है। इसकी जानकारी यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संचालक ने एनर्जोएटम ने दी।
Wednesday, 24 August 2022
आईएस का बढ़ता खतरा
रूसी सुरक्षा एजेंसी ने आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक संगठन) के एक आत्मघाती हमलावर को पकड़ा है। वह भारत में आत्मघाती हमले की फिराक में था। एफएसबी के अधिकारियों ने बताया कि यह फिदायीन मध्य एशिया के एक देश का मूल निवासी है। पूछताछ में इस आतंकी ने कबूला है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की साजिश रची थी। उसने यह भी बताया
Wednesday, 24 August 2022
Russia: एलेक्जेंडर की बेटी डारया डुगिना को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रूस की राजधानी मॉस्को में एक कार बम विस्फोट में जान गंवाने वाली रूसी राजनीतिक विचारक की बेटी डारया डुगिना को लोगों ने अंतिम विदाई दी। रूस के प्रमुख दक्षिणपंथी विचारकों में शामिल एलेक्जेंडर डुगिन की 29 वर्षीय बेटी डारया डुगिना की रविवार रात कार बम धमाके में मौत हो गई थी। पश्चिमी देश एलेक्जेंडर डुगिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग बताते हैं।
Tuesday, 23 August 2022
Ukraine: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रूसी हमलों का डर
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यूक्रेन वासियों में मास्को के हमले का डर दिखा रहा है। इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि रूस विशिष्ट सरकारी और नागरिक लक्ष्यों को छुट्टी के दिन निशाना बना सकता है। अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है।
Tuesday, 23 August 2022
यूरोपीय संघ यूक्रेनी सैनिकों के सैन्य प्रशिक्षण पर करेगा विचार
यूरोपीय संघ (ईयू) यूक्रेन के सैनिकों के लिए एक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम करने पर विचार कर रहा है। समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को शीर्ष राजनयिक के हवाले से कहा कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ के समर्थन के लिए न केवल सामग्री आपूर्ति के मामले में, बल्कि प्रशिक्षण के मामले में भी और साथ ही सशस्त्र बलों को व्यवस्थित करने में मदद शामिल करना उचित है।
Tuesday, 23 August 2022
रूस ने यूक्रेन को अलेक्जेंडर की बेटी दारया दुगिन की हत्या का दोषी ठहराया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और रूसी विचारक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारया दुगिन की कार बम विस्फोट में मौत के बाद रूस ने यूक्रेन की खुफिया सेवाओं पर दारया दुगिन की हत्या का आरोप लगाया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, हमलावरों का निशाना दारया के पिता अलेक्जेंडर थे, जिन्हें पुतिन का दिगाम भी कहा जाता है।
Tuesday, 23 August 2022
रूसी हमले के बाद करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौतः Army Chief
रूस के फरवरी के आखिर में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिक युद्ध में मारे जा चुके है। यूक्रेन की सेना के प्रमुख जनरल वेलेरी जालुज्नी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब भी युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
Tuesday, 23 August 2022
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने करीब 5,000 रूसी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को के शीर्ष नेतृत्व और कुलीन वर्ग के लोगों समेत करीब 5,000 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ मिलकर क्रेमलिन के अधिकारियों पर वीजा पाबंदियों समेत कई प्रतिबंध लगाए।
Monday, 22 August 2022
रूस में पकड़ा गया आईएस का आतंकी, भारत में करने वाला था आत्मघाती हमला
भारत में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा आईएस का एक आतंकवादी रूस में पकड़ा गया है। रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी से पूछताछ करने पर पता चला कि आईएस के इस आतंकवादी ने भारत के सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की हत्या के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई हुई थी।
Sunday, 21 August 2022
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन की पत्रकार बेटी दरिया दुगिन की हत्या कर दी गई। दरिया दुगिन कार से घर जा रही थीं। उनकी कार में धमाका किया गया। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में झुलसी दरिया की जान चली गई।