Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 14 October 2022
Ukraine को NATO में शामिल करने पर छिड़ेगा विश्वयुद्धः Russia
Thursday, 13 October 2022
यूएनजीए में रूस के खिलाफ मतदान से दूर रहा भारत
Tuesday, 11 October 2022
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पुतिन को दिया झटका, रूस के खिलाफ किया मतदान
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांग को खारिज करते हुए रूस के विरोध में मतदान किया है। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के खिलाफ मतदान किया है।
Sunday, 09 October 2022
यूक्रेन के लिए वरदान साबित हो रहा अमेरिका का ये हथियार, पलट दी बाजी
यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में शनिवार रात को एक अपार्टमेंट पर हुए रूस के मिसाइल हमले में करीब 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले शनिवार को क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले प्रमुख पुल पर विस्फोट हो गया था।
Saturday, 08 October 2022
क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले मुख्य पुल पर विस्फोट
क्रीमिया को रूस के जोड़ने वाले प्रमुख पुल पर विस्फोट कर नष्ट किया गया। पुल पर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। शनिवार को रूस के अधिकारियों ने कहा है कि रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले प्रमुख पुल पर ट्रक में रखे गए बम में धमाके से आग लग गई।
Wednesday, 05 October 2022
Russia: यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में मिलाने वाले कानून पर पुतिन ने किए हस्ताक्षर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में मिलाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर अमेरिका को करारा झटका दे दिया है। इससे पहले इन क्षेत्रों में रूस ने जनमत संग्रह कराने का दावा किया था।
Friday, 30 September 2022
Russia: पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को दी मान्यता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है। जो रूस द्वारा उन पर कब्जा जमाने की ओर संकेत करता है। पुतिन ने शुक्रवार को खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए आदेश जारी किए। उन्होंने फरवरी में लुहांस्क और दोनेत्स्क तथा इससे पहले क्रीमिया के लिए इसी तरह के कदम उठाए थे।
Thursday, 29 September 2022
कल यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में शामिल किया जायेगाः क्रेमलिन
रूस कल यानी की 30 सितंबर को यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर औपचारिक कब्जा करेगा। इसके लिए रूस ने एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगा। बताया जा रहा है कि कल से ही इन क्षेत्रों में रूस की ओर से प्रशासकों की नियुक्ति हो जाएगी।
Friday, 23 September 2022
रूस यूक्रेन युद्ध में रूसी कब्जे में आए यूक्रेन के क्षेत्रों में जनमत संग्रह शुरू
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के कब्जे में आए यूक्रेन के क्षेत्रों में शुक्रवार को जनमत संग्रह शुरू गया है। इस जनमत संग्रह से यह निर्धारित होगा कि यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र रूस का अभिन्न हिस्सा बनेंगे या नहीं। रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि यह जनमत संग्रह एक प्रकार से रूस के कहने पर हो रहा है।
Thursday, 22 September 2022
जेलेंस्की ने रूस से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का किया संकल्प
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व समुदाय से रूस को उसके आक्रमण रवैये के लिए दंडित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के कब्जे से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का संकल्प लिया।
Thursday, 22 September 2022
Russia: तीन लाख रिजर्व सैनिकों की तैनाती को लेकर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन
रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब सात महीने का समय हो गया। लेकिन यह युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है। रूस-यूक्रेन जंग में अब एक नया मोड आ गया है। यूक्रेन में तीन लाख रिजर्व सैनिकों की तैनाती को रूस के 38 शहरों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है।
Wednesday, 21 September 2022
रूस की आंशिक सैन्य तैनाती रूस की जनता के लिए बड़ी त्रासदीः यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गेई निकोफोरोव ने रूस की आंशिक सैन्य तैनाती को रूस की जनता की के लिए बड़ी त्रासदी बताया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यूक्रेन में अग्रिम पंक्ति पर भेजे गए जवानों को भी उसी तरह के हालात का सामना करना पड़ेगा, जैसा कीव में हमले के दौरान भगाए गए रूसी जवानों का हुआ था। यह रूस का उसकी पेशेवर सेना की अक्षमता को स्वीकार करना है जो अपने काम में पूरी तरह से विफल रही है।