Russia की ताजा ख़बरें
Saturday, 20 August 2022
तालिबान को मिला चीन और रूस का समर्थन
Saturday, 20 August 2022
यूक्रेन ने रूसी सैन्य डिपो पर फिर किया हमला, आसपास के गांव को कराया खाली
Friday, 19 August 2022
गुटेरेस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन के हालात पर चिंता जाहिर की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुरुवार को यूक्रेन दौरे पर पहुंचे गए है। इस बीच उन्होंने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन के हालात को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। कहा जा रहा है कि रूस ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर जल्द कब्जा कर सकता है। वहीं यूक्रेन ने कहा कि परमाणु से तबाही का खतरा बढ़ जाएगा।
Thursday, 18 August 2022
भारत को अपनी विदेश नीति में रूस की तरफ झुकाव हटाने में लगेगा लंबा समयः US
अमेरिका ने कहा है कि भारत के रूस के साथ दशकों पुराने संबंध हैं लिहाजा भारत को अपनी विदेश नीति में रूस की तरफ झुकाव हटाने में लंबा समय लगेगा। अमेरिका ने कहा कि वह चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) एवं अन्य मंचों के जरिए भारत के साथ (बहुत निकटता) से काम कर रहा है।
Wednesday, 17 August 2022
यूक्रेन से 5 लाख टन से अधिक अनाज का हुआ निर्यातः UN
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अगस्त माह की शुरुआत से अब तक यूक्रेन से काला सागर के पार पांच लाख टन से अधिक अनाज का निर्यात किया जा चुका है। यूक्रेन, रूस, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र जुलाई के अंत में काला सागर मार्ग खोलने पर सहमत हुए थे और इसके तहत 36 मार्ग स्वीकृत किए गए।
Wednesday, 17 August 2022
फिनलैंड ने रूसी पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में की सख्ती
रूस के यूक्रेन पर लगातार हमले के चलते फिनलैंड ने सितंबर से रूसी पर्यटकों के लिए वीजा नियम और सख्त कर दिया है। मंगलवार को विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो ने फिनिश रेडियो से कहा कि हम स्वीकृत आवेदनों की संख्या को मौजूदा स्तर के दसवें हिस्से तक सीमित कर देंगे।
Tuesday, 16 August 2022
Russia-Ukraine War: रूसी सेना की बमबारी में यूक्रेन के तीन लोगों की मौत, कई घायल
रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब छह महीने का समय हो गया है। यह युद्ध थमने के बजाय आय दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन के जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं रूस को भी इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को रूसी सेना की ओर से हुई गोलाबारी में तीन यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हो गए है।
Wednesday, 10 August 2022
Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले, निप्रॉपेट्रोस्क हवाई हमले में 13 की मौत
रूस यूक्रेन यु़द्ध को करीब साढ़े पांच महीने हो गए है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है और यह युद्ध अभी तक जारी है। यूक्रेन पर रूस के हमले के साढ़े पांच महीने बाद रूस ने अचानक से यूक्रेन पर हमले को और तेज कर दिया है। मध्य यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस्क पर हुए हवाई हमले में यूक्रेन के 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग इस हमले में घायल हुए है।
Friday, 05 August 2022
अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी को रूस में 9 साल की कैद, राष्ट्रपति ने की रिहाई की मांग
अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को रूस में जानबूझकर भांग से भरे वाइप कारतूस लाने के मामले में दोषी पाया गया है। जिसके बाद खिलाड़ी को नौ साल कैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खिलाड़ी की रिहाई की मांग की है।
Wednesday, 03 August 2022
पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना पर अमेरिका ने लगाए ये प्रतिबंध
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड और पूर्व जिमनास्ट अलीना कबाएवा का वीजा फ्रीज करते हुए उनकी संपत्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को अमेरिका के वित्त विभाग ने यह जानकारी दी।
Tuesday, 02 August 2022
कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए परमाणु युद्धः Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता है और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने सोमवार को परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि के पक्षकारों के 10वें समीक्षा सम्मेलन में अपने अभिवादन के दौरान यह बात कही है। तासा समाचार एजेंसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि हम मानते हैं कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता है और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए।
Sunday, 31 July 2022
रूसः नौसेना में जल्द शामिल होगी घातक हाइपरसोनिक जिरकान क्रुज मिसाइल
रूसी नौसेना को कुछ ही समय में दुनिया की घातक हाइपरसोनिक जिरकान क्रुज मिसाइल मिल जाएगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के नेवी दिवस पर इसका खुलासा किया है। यह मिसाइल रूस के लिए बेहद खास होगी और इसके आगे दुनिया की कोई भी अन्य मिसाइल नहीं टिक पाएगी।
Saturday, 30 July 2022
रूस समर्थित अलगाववादियों ने किया दावा, यूक्रेन ने मारे 53 युद्धबंदी
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को पांच महीने से ज्यादा हो गए है। दोनों देशों को इस युद्ध में काफी जनहानि हुई है। इस बीच रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया है कि यूक्रेन के हमले में यूक्रेन के 53 युद्धबंदी मारे गए हैं।