Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Sunday, 25 June 2023
Russia Rebellion: वैगनर आर्मी के सामने नतमस्तक हुए पुतिन! हटाए जा सकते है रूसी रक्षा मंत्री, वैगनर प्रमुख ने मांग था इस्तीफा
Russia Wagner conflict: वैगनर आर्मी 24 जून को रूसी सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से ही वैगनर आर्मी पुतिन पर भारी पर भारी है। बताया जा रहा है कि वैगनर आर्मी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है।
Sunday, 25 June 2023
रूस में पहली बार नहीं हुई तख्तापलट की कोशिश; इन देशों में भी कुछ इस तरह पलट चुकी है सत्ता
Russia coup attempts : इससे पहले भी रूस में तख्तापलट की कई कोशिशें हो चुकी हैं। रूस के अलावा दुनिया के तमाम देशों में तख्तापलट हो चुका है। कहीं तख्तापलट की ये कोशिशें नाकाम रहीं तो कहीं सेना ने सरकार को भंग कर सत्ता को अपने कब्जे में कर लिया। पाकिस्तान, सूडान, चिली,म्यांमार जैसे देशों में तख्तापलट हो चुका है।
Saturday, 24 June 2023
पुतिन की बागी वैगनर ग्रुप को चेतावनी, बोले- हमारे साथ विश्वसघात किया, हमारी सेना वैगनर ग्रुप को कुचलकर रख देगी
Russia Civil War News Live Updates : यूक्रेन से युद्ध कर रही रूस की प्राइवेट सेना वैगनर ग्रुप येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत कर ली है। रूस में गृह युद्ध का माहौल बना हुआ है। रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू हो गई है। इसी को देखते हुए मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। रूस की प्राइवेट आर्मी की बगावत के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान आया है। उन्होंने कहा- वैगनर ने रूसी जनता को धोखा दिया है।
Saturday, 24 June 2023
रूस में गृह युद्ध के हालात, वैगनर ग्रुप ने कर ली बगावत, हाई अलर्ट पर मास्को
Situation of civil war in Russia : रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दरअसल, ख़बर ये है कि रूस के वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत का ऐलान कर दिया है। देश में बनी इस प्रकार की स्थित से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Saturday, 17 June 2023
Russia: पुतिन ने बेलारूस में तैनात किए परमाणु हथियार, रूस की पश्चिम देशों को चेतावनी
Russian Nuclear Weapon: रूस ने बेलारूस में युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कम दूरी के परमाणु हथियारों की तैनाती की है। पुतिन ने कहा कि हम इस साल के आखिर तक बेलारूस के पूरे इलाके में परमाणु हथियार स्थापित कर देंगे।
Saturday, 03 June 2023
Odisha train accident: पुतिन समेत कई विदेशी नेताओं ने बालासोर ट्रेन हादसे पर जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा?
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। आजादी के बाद से यह भारत में अब तक की सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना मानी जा रही है। इस दुर्घटना की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आने के बाद कई विदेशी राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।
Monday, 29 May 2023
Russia: पुतिन से मुलाकात के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जहर देने का शक
लुकाशेंको और पुतिन काफी करीबी नेता माने जाते है। दोनों के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई। इसके तुरंत बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। वे अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेलारूस के विपक्षी नेताओं ने जहर देने की आशंका जताई है।
Saturday, 20 May 2023
रूस ने WhatsApp पर लगाया लाखों रुपये का जुर्माना, जानिए आखिर क्या है मामला
युक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस और अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में अब WhatsApp पर प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने को लेकर रूस ने कंपनी पर लाखों का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मास्को कोर्ट द्वारा लगाया गया है।
Tuesday, 09 May 2023
'पश्चिम देशों का गुलाम बन गया यूक्रेन', विक्ट्री डे परेड में बोले पुतिन-युद्ध का परिणाम ही हमारा भाग्य तय करेगा
मॉस्को में आज विक्ट्री डे परेड के मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है। इस जंग का परिणाम ही रूस का भाग्य तय करेंगा। हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है, हमें मालूम है हमें क्या करना है।