Odisha train accident: पुतिन समेत कई विदेशी नेताओं ने बालासोर ट्रेन हादसे पर जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा?

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। आजादी के बाद से यह भारत में अब तक की सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटना मानी जा रही है। इस दुर्घटना की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आने के बाद कई विदेशी राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के आपस में टकराने की वजह से अब तक 288 लोगों की जान चली गई है। जबकि 900 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों के कटक और भुवनेश्वर के अस्पताल में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि मृतकों का आकंड़ा बढ़ सकता है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सुरक्षाबलों के जवानों को राहत-बचाव कार्यों लगाया गया है। ट्रेन हादसे पर रूस, पाकिस्तान समेत कई देशों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में अपनी संवेदनाएं भेजी है। पुतिन ने संदेश में लिखा, "इस दुखद दुर्घटना में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

संयुक्त राष्ट्र ने जताया शोक 

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितो के साथ है। तुर्की ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के लिए शोक व्यक्त किया। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।" 

शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि "भारत में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई, इसके लिए दुखी हूं। इस हादसे में जिन्होंने अपना परिवार और प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।" 

जापान के पीएम ने जताया शोक 

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने भी ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं साथ है। पूरे जापान की तरफ से मैं इस हादसे के लिए शोक व्यक्त करना चाहूंगा। मैं घायलों के जल्द होने की प्रार्थना करूंगा।"

कनाडा कठिन समय में भारत के साथ 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ट्रेन दुर्घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "भारत के ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की तस्वीरों ने मेरे दिल को तोड़ कर रख दिया है। मरने वाले लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में पूरा कनाडा भारत के साथ खड़ा है।"

calender
03 June 2023, 04:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो