भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पुतिन को दिया झटका, रूस के खिलाफ किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांग को खारिज करते हुए रूस के विरोध में मतदान किया है। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के खिलाफ मतदान किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांग को खारिज करते हुए रूस के विरोध में मतदान किया है। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के खिलाफ मतदान किया है।

बता दें कि यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में मिलाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में अल्बानिया की ओर से एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया। जिसमें रूस की निंदा करते हुए मतदान की मांग की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस प्रस्ताव पर गुप्त मतदान कराना चाहते थे और संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि भी यहीं मांग कर रहे थे। इसके बाद भारत ने पुतिन इस मांग को खारिज करते हुए रूस के विरोध में मतदान किया।

इस प्रस्ताव पर भारत समेत संयुक्त राष्ट्र संघ के 108 सदस्य देशों ने खुले मतदान के पक्ष में मतदान कर पुतिन की गुप्त मतदान की मांग को खारिज कर दिया। वहीं 13 देशों ने रूस के गुप्त मतदान के पक्ष में अपना मतदान किया। जबकि चीन समेत 39 देशों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

बता दें कि भारत पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अल्बानिया की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा था। अल्बानिया ने इस प्रस्ताव में रूस के जनमत संग्रह और यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की थी। साथ ही मांग की गई थी कि रूस यूक्रेन से अपने सैन्य बलों को तुरंत वापस बुलाए।

calender
11 October 2022, 04:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो