Apple इवेंट 8 मार्च को, मिलेंगे सस्ते iPhone

आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए एक कमाल की खबर आई है। काफी समय से सस्ते आईफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स को अब ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए एक कमाल की खबर आई है। काफी समय से सस्ते आईफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स को अब ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। क्योंकि 8 मार्च को एप्पल एक इवेंट करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी सस्ते आईफोन को लॉन्च करेगी। इसके एप्पल ने मीडिया को भी आमंत्रित किया है।

 

इस इवेंट में एप्पल अपने मैकबुक एयर, मैक मिनी और ऐप्पल M1 जैसे कई प्रोडक्ट को पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी वर्चुअल इवेंट के जरिए iPhone SE+ 5G या 5G iPhone SE को पेश कर सकता है। एप्पल का यह विश्ष रुप से साल का पहला पब्लिक इवेंट है। 

 

एप्पल का यह इवेंट 8 मार्च को सुबह 10 बजे शुरु होगा। अगर आप इसको देखना चाहते है तो कंपनी की वेबसाइट और ऐप्पल टीवी ऐप के माध्यम से देख सकते है। इसके अलावा उम्मीद लगाई जा रही है कि ऐप्पल के आधिकारिक YouTube चैनल के माध्यम से भी इस इवेंट का लाइव होने वाला है।  

 

इस इवेंट में कंपनी iPhone SE 3 को भी ला सकती है। इसमें आपको 5G इंटरनेट का सपोर्ट भी मिलेगा। वही इसकी कीमत करीब 22,700 रुपये तक हो सकती है। 

 
 
 
 
calender
03 March 2022, 02:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो