रोमांस स्कैम में फंस गई महिला, एस्ट्रोनॉस्ट ने लगाई लाखों की चपत

जालसाज इतने शातिर है कि लोगों को चपत लगाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। इसी कड़ी में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया हैजिसमें एस्ट्रोनॉस्ट बताने वाले व्यक्ति ने एक महिला को करीब 25 लाख रुपये की चपत लगा दी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जालसाज इतने शातिर है कि लोगों को चपत लगाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। इसी कड़ी में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया हैजिसमें एस्ट्रोनॉस्ट बताने वाले व्यक्ति ने एक महिला को करीब 25 लाख रुपये की चपत लगा दी है। महिला ने दावा किया है कि इस व्यक्ति ने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताया और दावा किया कि उसे धरती पर लौटने के लिए पैसों की जरूरत है। यहां तक कि एस्ट्रोनॉट ने महिला से धरती पर लौटकर शादी करने की भी बात कही।

हालांकि ये घटना भारत की नहीं बल्कि जापान की है। जहां एक जालसाज ने खुद को रूस का एस्ट्रोनॉट बताया और स्पेस से धरती पर लौटने के बाद उससे शादी का वादा किया। इस फ्रॉड ने महिला से धरती पर लौटने के लिए 4.4 मिलियन येन यानी करीब 24.8 लाख रुपये की मांग की।

बता दें कि जालसाज एस्ट्रोनॉट से महिला की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद एक-दूसरे को मेसेज भेजने का सिलसिला शुरु हुआ। कुछ दिनों बाद जालसाज एस्ट्रोनॉट ने महिला से प्यार का इजहार किया और शादी का वादा किया। फिलहालरोमांस स्कैम के तहत इस मामले की जांच चल रही है, पूरे मामले का पता नहीं लग पाया है।

calender
12 October 2022, 10:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो