अब जल्द ही इंतजार होगा खत्म, लॉन्च होने वाली है BSNL की 4G सर्विस

देश में 5G सर्विस लॉन्च हो चुकी है। कई कंपनियों जैसे Airtel और Reliance Jio 5G सर्विस कुछ जगहों पर दे भी रहे हैं। दोनों ही कंपनियों का दावा है कि अगले साल तक भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में ये सर्विस मिलने लगेगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

देश में 5G सर्विस लॉन्च हो चुकी है। कई कंपनियों जैसे Airtel और Reliance Jio 5G सर्विस कुछ जगहों पर दे भी रहे हैं। दोनों ही कंपनियों का दावा है कि अगले साल तक भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में ये सर्विस मिलने लगेगी। वहीं दूसरी तरफ BSNL 4G सर्विस देने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि अब तक माना जा रहा था कि BSNL की 4G सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च की जाएगी लेकिन ये लॉन्चिंग टल गई है।

अब कुछ दिन बाद जानकारी सामने आई है कि BSNL की 4जी सर्विस नवंबर 2022 से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा BSNL अगस्त 2023 में 5जी सर्विस लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी कंपनी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में दी है। अब BSNL 4जी की शुरुआत नवंबर से हो जाएगी लेकिन कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया है कि प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान्स के मुकाबले इसके प्लान्स महंगे होंगे या सस्ते।

हालांकि नेटवर्क के लिए BSNL लगातार TCS और C-DOT से बातचीत कर रहा है। जैसे की कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 4जी के बाद अगले साल अगस्त तक 5जी सर्विस भी शुरु की जाएगी तो इसके लिए कंपनी ने ऐसे इक्विपमेंट्स खरीदे हैं जो बाद में 5जी में अपग्रेड किए जा सकते हैं। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाएगा। यानी साफ है कि पहले कंपनी 4जी को लॉन्च करेंगी और सही नेटवर्किंग होने के बाद फिर 5जी पर फोकस करेगी।

calender
06 October 2022, 05:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो