डुकाटी की इस बाइक की बनेगी केवल 260 यूनिट्स, जानिए कीमत और फीचर्स

टू व्हीलर व्हीकल निर्माता कंपनी डुकाटी की पहचान स्पोर्ट्स बाइक के कारण होती है। डुकाटी ने बीते वर्ष 2022 में अपनी दो बाइक को पेश किया था। इन दोनों की ही केवल 260 यूनिट्स बनेगी। इसकी कीमत की शुरुआत लगभग 26 लाख रुपये से होती है। कीमत के अनुसार इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में लगभग प्रत्येक दिन अलग-अलग कंपनी की बाइक्स लॉन्च होती है। सभी की पहचान इसकी कीमत और आधुनिक फीचर्स की वजह से मार्केट में बनी हुई है। अलग-अलग कंपनियां कंपटीशन के दौर में एक दूसरे से आगे निकलने के लिए इनमें आधुनिक फीचर्स देती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मशहूर टू व्हीलर निर्माता कंपनी एक बाइक मॉडल की केवल 260 यूनिट्स बनाने वाली है। सुपरबाइक बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट में डुकाटी का नाम शामिल है। इस कंपनी की ज्यादातर स्पोर्ट्स बाइक ही देखने को मिलती है। स्पीड और लुक के अलावा रेसिंग के मामले में भी इस कंपनी की एक अलग ही पहचान है।  
 
डुकाटी कंपनी जिस बाइक की केवल 260 यूनिट्स बनाने वाली है उस मॉडल का नाम Ducati Panigale V4 है। पहली बार इसे बीते वर्ष यानी 2022 में लोगों के बीच पेश किया गया था। इसके बाद से ही लुक और डिजाइन के अलावा फीचर्स को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं हो रही है। शायद आप सोच रहे होंगे कि इस बाइक की केवल 260 यूनिट्स क्यों बनेगी। दरअसल इसके पीछे की भी एक बहुत बड़ी वजह है। जिसके बारे में कंपनी की ओर से इसे लॉन्च करते समय जानकारी दी गई थी।
 
इस वजह से Ducati Panigale V4 की बनेगी केवल 260 यूनिट्स
 
डुकाटी कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में 2022 में Ducati Panigale V4 सुपरबाइक को 3 अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इनमें V4, V4 S और V4 SP2 में शामिल है। इसे खासतौर पर रेसिंग करने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। सामान्य यूज के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादातर रेस लगाने वाले लोग इसे खरीदते हैं। इसी वजह से मार्केट में इसकी मांग ज्यादा नहीं है। इसके साथ ही मार्केट वैल्यू बना कर रखना भी जरूरी है। यही वजह है कि इस बाइक की केबल 260 यूनिट्स ही बनेगी। यह सुपर बाइक देखने में काफी स्पोर्टी है।
 
Ducati Panigale V4 सुपरबाइक की कीमत 
 
Ducati Panigale V4 सुपरबाइक बेस वेरिएंट V4 की कीमत लगभग 26.49 लाख रुपये शुरू होती है। टॉप वेरिएंट V4 SP2 की कीमत 40.99 लाख रुपये है। इसके अलावा कॉमन वेरिएंट V4 S की कीमत 31.99 लाख है। इसे भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि हमारे देश में इसे खरीदने के लिए पहले से बुकिंग करवाना जरूरी है। इसकी कीमत अधिक है इसी वजह से बुकिंग राशि देने के बाद ही इस बाइक की डिलीवरी होती है। इसके अलावा आप किसी और कंपनी की बाइक के मामले में ऐसा नहीं होता है। इसकी पूरी कीमत देकर आप इसे उसी टाइम अपने घर ले जा सकते हैं। 
 
Ducati Panigale V4 फीचर्स
 
सुपरबाइक Ducati Panigale V4 मॉडल को पहले के मुकाबले अलग लुक देने के लिए एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा बाइक एर्गोनोमिक में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, इंजन और चेसिस में बदलाव किया गया है। इसके दोनों तरफ विंगलेट्स, ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स है। इसे 300 किलोमीटर की स्पीड में चलने 37 किलोग्राम डाउनफोर्स जेनरेट कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर SP2 वेरिएंट की बात करें तो इसमें कार्बन फाइबर विंग्स, नौ-डिस्क ड्राई क्लच, विंटर टेस्ट लाइवरी, हील गार्ड्स, एल्युमीनियम व्हील्स और बेहद खास फ्रंट फेंडर देखने को मिलते हैं। इंडिकेटर को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए इसे अलग तरह की डिजाइन किया गया है।
 
Ducati Panigale V4 इंजन
 
Ducati Panigale V4 बाइक में 1,103cc इंजन है। ये 13,000 rpm के साथ 212.5 bhp और 9,500 rpm के साथ 123.6 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसमें कुल 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें फुल, हाई, मीडियम, लो 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा क्विक ब्रेकिंग के लिए रियर में सिंगल 245 mm डिस्क और फ्रंट में ट्विन 330 mm डिस्क है। Panigale V4 टॉप वेरिएंट में 43 mm एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स और रियर में भी एडजस्टेबल मोनोशॉक देखने को मिलते हैं।
calender
22 March 2023, 06:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो