Amazon Prime Member : अमेजन प्राइम मेंबर्स की बल्ले-बल्ले, अगले महीने से Uber राइड पर मिलेगा डिस्काउंट

Amazon Prime Member : अगले महीने से अमेजन प्राइम मेंबर्स को Uber की हर राइड पर डिस्काउंट मिलेगा। जिससे वो बहुत ही कम पैसे में अपने सफर को पूरा कर पाएंगे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Amazon Prime Member : अमेजन प्राइम मेंबर के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अमेजन प्राइम मेम्बर्स को अबतक म्यूजकि, वीडियो और फ्री फास्ट डिलीवरी का फायदा मिलता है। इसके अलावा कंपनी जल्दी सेल की सुविधा भी देती है। अब कंपनी प्राइम मेंबर्स को एक और बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। दरअसल अगले महीने से अमेजन प्राइम मेंबर्स को Uber की हर राइड पर डिस्काउंट मिलेगा। जिससे वो बहुत ही कम पैसे में अपने सफर को पूरा कर पाएंगे।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अमेजन और उबर ने हाल ही में अपने बिजनेस का विस्तार करने के लिए समझौता किया था। दोनों कंपनियों ने कुछ समय पहले ही डील के दूसरे चरण का ऐलान किया था। डील में बताया गया था कि उबर पर राइड बुक करने के दौरान अमेजन प्राइम मेंबर्स को एक्स्ट्रा ऑफर दिया जाएगा। वहीं पिछले महीने से प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड राइड्स पर 5 परसेंट का ऑफर दिया जा रहा है।

इसके लिए प्राइस मेंबर को अमेजन पे से भुगतान करना होगा। कंपनी प्राइम यूजर्स को 4 प्रतिशत डिस्काउंट उबर राइड पर देगी और 1 फीसदी का अमेजन पे पर कैशबैक के रूप में देगी। इसका उपयोग अमेजन से शॉपिंग करने में इस्तेमाल कर पाएंगे।

पहली डील में दी थी ये सुविधा

अमेजन और उबर के बीच पहली डील साल 2022 में हुई थी। जिसके बाद अमेजन ने प्राइम मेंबर को हर महीने 3 अपग्रेड और उबर ओटो, मोटो, रेंटल और इंटरसिटी सर्विस के लिए प्रति माह 3 ट्रिप पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया था।

calender
17 June 2023, 12:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो