Candy Crush : MS Dhoni की वजह से Candy Crush को तीन घंटे में 3 मिलियन से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड, कंपनी ने कहा शुक्रिया

Candy Crush : एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, सफर के दौरान गेम खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी इस दौरान पॉपुलर गेम कैंडी क्रश (Candy Crush) को खेलते नजर आ रहे हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पर लाखों करोड़ों फैस अपना प्यार लुटाते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का वीडियो वायरल होता रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, सफर के दौरान गेम खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी इस दौरान पॉपुलर गेम कैंडी क्रश (Candy Crush) को खेलते नजर आ रहे हैं। फिर क्या था देखते गही देखते यह गेम ट्रेंड करने लगा।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे। तभी एक एयर होस्टेस उन्हें चॉकलेट से भरी ट्रे उन्हें ऑफर करती है। इसके बाद धोनी स्माइल करते हुए एक चॉकलेट उठा लेते हैं। इस बीच फैंस का ध्यान उनके टैब पर पड़ा, जिसमें वह कैंडी क्रश गेम खेल रहे थे। इसके बाद ट्विटर पर #CandyCrush ट्रेंड करने लगा। यूजर्स अलग-अलग तहर के इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। वहीं एक ने कहा कि हम भी खेलेंगे Candy Crush।

3 घंटे में लाखों ने किया डाउनलोड

वीडियो में एमएम धोनी को कैंडी क्रश खेलते देख इस ऐप को तीन घंटे में 3 मिलियन से अधिक लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया। इसके बाद कैंडी क्रश ने गेम को भारत में ट्रेड कराने के लिए धोनी का धन्यवाद कहा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट लेजेंड @msdhoni को धन्यवाद। हम सिर्फ आपकी वजह से भारत में ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें दो धोनी को क्रिकेट के अलावा वीडियो गेम्स खेलना भी बहुत पसंद हैं। साथ ही उन्हें कॉल ऑफ ड्यूटी, फीफा और पबजी खेलना भी अच्छा लगता है।

calender
27 June 2023, 01:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो