Noise Buds Verve Launched : भारत में Noise Buds Verve 45 घंटे बैटरी बैकअप के साथ हुए लॉन्च, जानिए क्या है स्पेसिफिकेशन

Noise Buds Verve Launched : नॉइज ने Noise Buds Verve ईयरबड्स को भारत में 1,199 रुपये में लॉन्च किया है। इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Noise Buds Verve Launched : नॉइज (Noise) भारतीय बाजार में अपने यूजर्स के लिए नए ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Noise Buds Verve है। कंपनी ने इसे बहुत ही कम कीमत पर पेश किया है। अगर आप किसी को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 45 घंटे का बैटरी बैकअप सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें क्वाड, क्रोम फिनिश, एनवायर्नमेंटल कैंसिलेशन नॉइज और क्वाड माइक्रोफोन सेटअप सपोर्ट दिया गया है।

Noise Buds Verve की कीमत

नॉइज ने अपने इन नए ईयरबड्स को भारत में 1,199 रुपये में लॉन्च किया है। इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे तील कलर्स के ऑप्शन में पेश किया है। इसमें कार्बन ब्लैक, क्लाउड व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन शामिल हैं।

Noise Buds Verve के स्पेसिफिकेशन

Noise Buds Verve में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। यह फोन के लिए क्वाड माइक्रोफोन सेटअप से लैस है। कंपनी के अनुसार ईयरबड्स एक बार फुल चार्ज करने पर 45 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 10 मिनट चार्ज पर 150 मिनट प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। इसे एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ लिंक करने के लिए हाइपरसिंक पेयरिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। इसे 40ms की वायरलेस ट्रांमिशन पर रेट किया गया है।

Noise Buds Verve के फीचर्स

इसमें धूल और पानी से बचने के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है। यूजर्स इसे वर्कआउट और रनिंग के समय में इस्तेमाल कर सकते हैं। Noise Buds Verve में चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है। इसे 10 मीटर की रेंज में यूज किया जा सकता है।

calender
26 June 2023, 05:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो