New Year Eve पर गूगल ने बनाया खास Doodle, इस यूनिक अंदाज में 2024 को किया बाय-बाय
गूगल डूडल ने लिखा, “अपने चमकदार परिधान निकालें और अपने संकल्पों को अंतिम रूप दें, आज का डूडल नववर्ष की पूर्व संध्या का जश्न मना रहा है! यह वर्ष नए अवसरों से भरा हो — ठीक वैसे ही जैसे आज का डूडल चमक रहा है! उलटी गिनती शुरू करें.

गूगल ने न्यू ईयर ईव के मौके पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। नए साल के सेलिब्रेशन के मौके पर गूगल का यह तरीका वाकई बेहद नायाब है. आज गूगल के होमपेज पर दिख रहा डूडल एनिमेटेड डिजाइन के साथ नजर आ रहा है. और एक अंधेरे आसमान में Google के अक्षरों को बोल्ड लेटर्स में दिखाया गया है। वहीं ‘O’ को एक टिकिंग क्लॉक से रिप्लेस कर दिया गया है जो मिडनाइट का काउंटडाउन कर रही है.
उलटी गिनती शुरू करें
गूगल डूडल ने लिखा, “अपने चमकदार परिधान निकालें और अपने संकल्पों को अंतिम रूप दें, आज का डूडल नववर्ष की पूर्व संध्या का जश्न मना रहा है! यह वर्ष नए अवसरों से भरा हो — ठीक वैसे ही जैसे आज का डूडल चमक रहा है! उलटी गिनती शुरू करें.
New Year's Eve 2024 https://t.co/dUcimnDzPU pic.twitter.com/6i7oyCKHfq
— Google Doodles (All) (@gksearch) December 30, 2024
31 दिसंबर को सेलिब्रेट होने वाली न्यू ईयर ईव को साल के आखिरी दिन के तौर पर मनाया जाता है. नए साल में एंट्री से पहले यह सबसे खास दिन होता है. इस दिन लोग पुराने साल को विदा कर नए साल का जश्न मनात हैं और खुद कई तरह के संकल्प भी लेते हैं. हालांकि, अलग-अलग लोग अपने तरीके से सेलिब्रेशन करते हैं। इस मौके पर दोस्त-परिवार इकट्ठा होते हैं और खास तरह के डिनर, लंच का मजा लेते हैं। इसके अलावा सर्दी के इस मौसम में लोग जमकर बोनफायर और पटाखों के साथ भी खूब एन्जॉय करते हैं.
करें नई शुरुआत
इस नई शुरुआत के मौके पर हर किसी को एक नया अवसर मिलता है और यह दिन नए सपनों और उम्मीदों के साथ सामने आता है. इस साल के जश्न को और भी यादगार बनाने के लिए इन आइडियाज को अपनाएं और 2024 का स्वागत धूमधाम से करें.


