Instagram Update : यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही Instagram Notes में म्यूजिक लगाने का मिलेगा फीचर्स

इंस्टाग्राम ने एक नोट्स फीचर को लॉन्च किया था। अब इंस्टाग्राम ने अपने नोट्स में एक और बड़ा अपेडट किया है। जिसके बाद यूजर्स नोट्स में म्यूजिक लगा पाएंगे।

Nisha Srivastava

मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप में लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आते हैं। जिससे यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म पर अच्छे अनुभव और सुविधा मिल सके। इंस्टाग्राम की बात करें तो यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसका उपयोग शहर से लेकर गांव, जिलों में भी होने लगा है।

इंस्टाग्राम में रील्स फीचर्स जुड़ने के बाद तो इसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भारत में करोड़ों की संख्या में इंस्टाग्राम यूजर्स हैं। अब यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर्स जुड़ने वाला है।

Instagram Notes में गाने का ऑप्शन

हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक नोट्स फीचर को लॉन्च किया था। इस जरिए यूजर्स टेक्स्ट की फॉर्म में अपने दोस्तों के साथी अपनी बात शेयर कर सकते हैं। वहीं नोट्स में कही गई बात को सिर्फ यूजर्स के क्लोज फ्रेंड और जिन्हें फॉलो किया गया है वो लोग ही देख सकते हैं। अब इंस्टाग्राम ने अपने नोट्स में एक और बड़ा अपेडट किया है। जिसके बाद यूजर्स नोट्स में म्यूजिक लगा पाएंगे।

आपको बता दें कि मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। जिसके बाद यूजर्स को Instagram Notes गाने शेयर करने का ऑप्शन मिल जाएगा। मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि यह टेस्टिंग फिलहाल कुछ देशों में ही की जा रही है।

क्या है इंस्टाग्राम नोट्स

पिछले साल इंस्टाग्राम नोट्स (Instagram Notes) को पेश किया था। इसमें यूजर्स 60 शब्दों में अपनी बात लिखकर अपने फ्रेंड के साथ शेयर कर सकते हैँ। इसमें इमोजीस लगाने का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें यह विकल्प भी मिलता है कि यूजर्स किस-किस के साथ नोट्स को शेयर करना चाहते हैं।

वहीं यह 24 घंटे तक एक्टिव रहता है। लेकिन नए फीचर आने के बाद इसमें गाने में लगा सकेंगे। खास बात यह है कि अगर आपको नोट्स पर रिप्लाई करता है तो यह आपके डीएम के रूप में आता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag