iPhone Smartphone : टाटा ग्रुप का बड़ा दावा, iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल को बनाएगी कंपनी

टाटा ग्रुप कार सेक्टर में भारत की दिग्गज कंपनियों में से एक है। यह समूह कई क्षेत्रों में अपने बिजनेस का विस्तार कर चुका है, जो आगे भी जारी है। अब टाटा समूह iPhone की असेम्बलिंग करेगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर अभियान को लगातार विस्तार मिल रहा है। देश में अब स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन किया जा रहा है। अब खबर है कि भारत में iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल का निर्माण किया जाएगा। दरअसल टाटा ग्रुप कार सेक्टर में भारत की दिग्गज कंपनियों में से एक है। यह समूह कई क्षेत्रों में अपने बिजनेस का विस्तार कर चुका है, जो आगे भी जारी है।

अब टाटा ग्रुप स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने वाला है। हाल ही में टाटा ने आईफोन को असेम्बल करने वाली Wistron के भारतीय प्रोडक्शन लाइन को खरीद लिया है। जिसके बाद Wistron इंडिया में अपने बिजनेस को बंद करने की सोच रही है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अब टाटा समूह iPhone की असेम्बलिंग करेगा।

भारत में बनेंगे iPhone 15 और iPhone 15 Plus

रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप ऐप्पल के लॉन्च होने वाले iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भारत में असेंबल करेगा। इससे पहले फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर जैसी कंपनियां iPhone की असेंबलिंग करती रही है। लेकिन अब इन कंपनियों में टाटा का भी नाम शामिल हो गया है। यह इंडिय में iPhone बनाने वाली चौथी कंपनी बन जाएगी। सूत्रों की माने तो इस वर्ष सितंबर के महीने में iPhone 15 सीरीज लॉन्च हो सकती है।

iPhone 15 सीरीज के स्पेसिपिकेशन

iPhone 15 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Plus मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज के फोन्स में बायोनिक A16 चिपसेट को पैक करेगा। इसमें लाइटटिंग पोर्ट की जगह यूजर्स को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

साथ ही फोन में हैप्टिक बटन और डायनामिक आइलैंड फीचर होने का अनुमान है। आपको बता दें कि फिलहाल डायनामिक आइलैंड फीचर को Pro Max मॉडल तक ही सीमित रखा गया है। iPhone 15 सीरीज में कैमरे भी अपग्रेड हो सकते हैं। इसके अलावा सीरीज में 6x optical zoom सपोर्ट दिया जा सकता है।

calender
15 May 2023, 02:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो