इस माह कई नई कारों का इंतजार, नए मॉडल्स लॉन्च करेंगी Maruti, MG, Mercedes और Lamborghini

कार प्रेमियों के लिए इस महीने कई नामी कार कंपनियां एडवांस्ड फीचर्स वाली नई कारें भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।

calender
07 April 2023, 01:53 PM IST

हाइलाइट

  • इन कार कंपनियों में Maruti Suzuki, MG Motors, Mahindra, Mercedes-Benz, Lamborghini, Tata Motors, Lexus जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

कार प्रेमियों के लिए इस महीने कई नामी कार कंपनियां एडवांस्ड फीचर्स वाली नई कारें भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। वहीं कई कार निर्माता कंपनियां अपने पुराने कार मॉडल्स के नए अपडेट लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें से कोई लग्जरी है तो कोई SUV, कोई इलेक्ट्रिक है तो कोई हाइब्रिड। इन कार कंपनियों में Maruti Suzuki, MG Motors, Mahindra, Mercedes-Benz, Lamborghini, Tata Motors, Lexus जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

 

आइए, जानते हैं अप्रैल में लॉन्च होने वाली कुछ मोस्ट अवेटेड कारों के बारे में...

 

1. MG Comet EV

MG Comet EV
MG Comet EV

एमजी मोटर की एमजी कॉमेट एक स्मॉल इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी लॉन्चिंग इस माह के अंत तक होने की पूरी उम्मीद है। डबल डोर और फोर पैसेंजर सीट क्षमता वाली यह कार चीन में उपलब्ध Wuling Air EV मॉडल पर आधारित है। MG Comet EV कार की बैटरी पैक कैपेसिटी 20-25 kWh हो सकती है और सिंगल चार्ज के बाद यह 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। गौरतलब है कि ZS EV के बाद Comet EV भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली एमजी मोटर्स की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। शहरी उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार इसे बनाया गया है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

 

2. Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी द्वारा subcompact suv Fronx को भी इसी माह लॉन्च किया जा सकता है। सुजुकी फ्रोंक्स को इस साल जनवरी में आयोजित Auto Expo में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी इसे Nexa प्रीमियम डीलरशिप के जरिए इसकी एक्सक्लूसिव बिक्री कर सकती है। इस कार की बहुत सी खूबियां मारुति की Baleno से मिलती हैं। इस कार में 1.2L petrol और 1.0L turbo petrol इंजन के ऑप्शन उपलब्ध होंगे। इस कार की कीमत 7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

 

3. Citroen C3 Aircross 

Citroen C3 Aircross
Citroen C3 Aircross

फ्रेंच ऑटोमोबाइल ब्रांड Citroen आगामी 27 अप्रैल को अपनी C3 Aircross कार लॉन्च कर सकता है। सिट्रन सी3 एयरक्रॉस CMP प्लेटफॉर्म पर आधारित एक मिडसाइज एसयूवी होगी और 1.2L turbo petrol engine इंजन से लैस होगी। इसकी बेस मॉडल की कीमत 6.16 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

 

4. Mercedes-AMG GT 63 S E Performance

Mercedes-AMG GT 63 S E Performance
Mercedes-AMG GT 63 S E Performance

लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज आगामी 11 अप्रैल को भारत में पहला plug-in hybrid मॉडल Mercedes-AMG GT 63 S E Performance लॉन्च कर सकती है। इस बहुत प्रतीक्षित कार में 639 हॉर्स पॉवर क्षमता वाला 4.0L twin turbo V8 engine और 204 हॉर्सपॉवर वाली इलेक्ट्रिक मोटर होगी जो मिलकर 843 हॉर्स पॉवर और 1400Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 316 kmph रहेगी। इसकी कीमत 2 करोड़ के आस-पास होने की संभावना है।

 

5. Lamborghini Urus S

Lamborghini Urus S
Lamborghini Urus S

इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी लैंबॉर्गिनी 13 अप्रैल को भारत में अपनी नई कार Urus S लॉन्च कर सकती है। इसे गत वर्ष सितम्बर में ही ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। इस कार में 4.0L V8 twin-turbo इंजन लगा है जो 666 हॉर्सपॉवर की दमखम रखती है। लैंबॉर्गिनी उरुस एस की कीमत करीब 4.22 करोड़ रुपये हो सकती है। 

 

6. Lexus RX

Lexus RX
Lexus RX

जापानी कार निर्माता कंपनी Lexus भारत में अपनी नई कार Lexus RX इसी माह लॉन्च कर सकती है। लेक्सस आरएक्स की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कंपनी इस मॉडल के दो वेरिएंट Lexus RX 350 H और Lexus RX 500 H पेश कर सकती है। ये दोनों ही वेरिएंट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक हैं और इनकी टॉप स्पीड 200 प्रति घंटा बताई जा रही है।

 

ये पुरानी कारें अपडेटेड मॉडल में आएंगी नजर

आइए जानते हैं पुरानी कारों के नए मॉडल्स के बारे में। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी मशहूर SUV Thar का एंट्री लेवल New Mahindra Thar Base Variant लॉन्च करने जा रही है। इसमें Thar AX (O) की तुलना में कम फीचर्स दिए जाएंगे। मारुति सुजुकी भी अपनी Ertiga और XL6 को अपडेटेड वर्जन में लॉन्च करने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान इनके नए मॉडल को देखा जा चुका है। इसके अलावा Tata Moters ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Nexon में कुछ बदलाव किए हैं जिनकी आधिकारिक लॉन्चिंग इस माह हो सकती है। वहीं, Mercedes नई इलेक्ट्रिक कार EQS EV को कुछ अपडेट के साथ लॉन्च कर सकती है।

calender
07 April 2023, 01:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो