iPhone 16 Plus पर बंपर डिस्काउंट, कीमत में बड़ी कटौती से ग्राहकों को फायदा

iPhone 16 Plus इस समय विजय सेल्स पर 71,890 रुपये में मिल रहा है. इस पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट भी उपलब्ध हैं.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. iPhone 16 Plus इस समय विजय सेल्स पर आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध है. बड़ी स्क्रीन, लेटेस्ट चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन अब पहले से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. ऐसे ऑफर आमतौर पर सीमित अवधि के लिए होते हैं. इसलिए इच्छुक ग्राहकों को जल्द फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है.

कीमत और ऑफर की पूरी जानकारी

इस मॉडल को भारत में शुरुआती कीमत 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. बाद में इसकी कीमत घटाकर 79,900 रुपये कर दी गई. फिलहाल विजय सेल्स की वेबसाइट पर इसका 128GB वेरिएंट 71,890 रुपये में सूचीबद्ध है. यानी मौजूदा कीमत पर ग्राहकों को 8,109 रुपये की सीधी छूट मिल रही है.

इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 3,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पाई जा सकती है. प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत पुराने स्मार्टफोन को देकर और कीमत कम की जा सकती है. जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते उनके लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है.

प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

iPhone 16 Plus में कंपनी का नया A18 चिपसेट लगाया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है. यह डिवाइस Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है. फोन में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस प्रदान करता है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है. यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है. कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन करीब 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. वहीं, फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतर रिजल्ट देता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag