Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च: 2nm चिपसेट और Agentic AI से बदलेगा स्मार्टफोन का गेम
टेक दिग्गज Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 series को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में 2nm चिपसेट, Agentic AI फीचर्स, 200MP कैमरा और 7 साल तक अपडेट जैसे बड़े अपग्रेड दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में खास बनाते हैं.

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S26 series को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज़ में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं. इस बार कंपनी ने कैमरा, परफॉर्मेंस और AI अनुभव को केंद्र में रखते हुए स्मार्टफोन को ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया है.
कंपनी का कहना है कि नई Galaxy S26 सीरीज़ में AI बैकग्राउंड में लगातार काम करता है, जिससे यूजर को बार-बार मैन्युअल इनपुट देने की जरूरत नहीं पड़ती. फोन यूजर की आदतों को समझकर खुद ही मदद करने की कोशिश करता है, ताकि रोजमर्रा के काम पहले से आसान हो सकें.
सबसे पतला Ultra और नई Privacy Display
Galaxy S26 Ultra को कंपनी का अब तक का सबसे पतला Ultra स्मार्टफोन बताया गया है, जिसकी मोटाई 7.9mm है. इसमें नई Privacy Display दी गई है, जो सार्वजनिक जगहों पर स्क्रीन को दूसरों की नजरों से बचाने में मदद करती है. मेट्रो, कैफे या ऑफिस जैसे स्थानों पर यह फीचर खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकता है.
सैमसंग के मुताबिक यह पारंपरिक प्राइवेसी ग्लास से अलग है, क्योंकि इसमें हार्डवेयर लेवल प्राइवेसी ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. यूजर सेटिंग्स के जरिए डिस्प्ले के किसी भी हिस्से को छिपाने का विकल्प चुन सकते हैं.
भारत में कीमतें
Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
- 256GB स्टोरेज + 12GB रैम: ₹1,39,999
- 512GB स्टोरेज + 12GB रैम: ₹1,59,999
- 1TB स्टोरेज + 16GB रैम: ₹1,89,999
- Galaxy S26 Plus दो वेरिएंट में उपलब्ध है:
- 256GB + 12GB रैम: ₹1,19,999
- 512GB + 12GB रैम: ₹1,39,999
Galaxy S26 के बेस मॉडल (256GB + 12GB रैम) की कीमत ₹87,999 रखी गई है, जबकि 512GB वेरिएंट ₹1,07,999 में मिलेगा.
इसके साथ कंपनी ने Samsung Galaxy Buds 4 को ₹16,999 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro को ₹22,999 में लॉन्च किया है.
परफॉर्मेंस और चार्जिंग में अपग्रेड
Galaxy S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है. भारत में इस मॉडल में Qualcomm का 3nm बेस्ड चिपसेट मिलेगा.
वहीं Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में 2nm बेस्ड Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह 2 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर आधारित दुनिया का पहला चिपसेट है.
चार्जिंग के मामले में भी बदलाव किया गया है. फोन में Super Fast Charging 3.0 सपोर्ट मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि 30 मिनट में बैटरी 75 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.
कैमरा और वीडियो में बड़ा सुधार
Galaxy S26 Ultra में 200 मेगापिक्सल वाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है. यह स्मार्टफोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. लो लाइट फोटोग्राफी और Nightography Video फीचर को भी बेहतर किया गया है.
Super Steady फीचर को मजबूत किया गया है, जिससे वीडियो शूटिंग के दौरान हाथ हिलने का असर कम हो. सेल्फी कैमरा में भी सुधार किया गया है, ताकि अलग-अलग रोशनी में चेहरे के रंग ज्यादा नैचुरल दिखें. ऑटो फ्रेमिंग फीचर के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान सब्जेक्ट पर फोकस बनाए रखा जा सकता है.
Agentic AI की दिशा में कदम
इस सीरीज में Agentic AI को प्रमुखता दी गई है. Now Nudge फीचर सही समय पर जरूरी सुझाव देता है और बिना नोटिफिकेशन की भीड़ बनाए अहम बातों की याद दिलाता है.
गैलरी में प्रॉम्पट आधारित एडिटिंग का विकल्प दिया गया है, जहां यूजर लिखकर फोटो एडिट कर सकते हैं. ऑब्जेक्ट रिमूवल समेत कई नए एडिटिंग टूल्स जोड़े गए हैं.
Bixby को भी ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है, जिससे यूजर सामान्य भाषा में बोलकर फोन कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा Now Brief और Circle to Search फीचर्स को भी बेहतर किया गया है. फोन में Gemini और Perplexity AI जैसे AI टूल्स का सपोर्ट भी मिलता है.
सिक्योरिटी और अपडेट का भरोसा
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोन में Private Album फीचर दिया गया है, जिसमें फोटो और वीडियो को अलग से लॉक करके रखा जा सकता है. कंपनी ने वादा किया है कि Galaxy S26 सीरीज को सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
Galaxy Buds4 भी हुए लॉन्च
Galaxy S26 सीरीज के साथ Galaxy Buds4 और Buds4 Pro भी पेश किए गए हैं. Buds4 Pro में बेहतर साउंड के लिए बड़ा वूफर दिया गया है. Noise Cancellation और कॉल क्वालिटी में सुधार किया गया है. इन बड्स में भी AI फीचर्स शामिल हैं, जिससे कॉल के दौरान आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है.
डिज़ाइन और कलर विकल्प
Galaxy S26 सीरीज प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश की गई है और इसमें कई नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि यह सीरीज सिर्फ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च नहीं है, बल्कि AI फ्यूचर की दिशा में बड़ा कदम है. कंपनी चाहती है कि यूज़र को टेक्नोलॉजी कम महसूस हो और फायदा ज्यादा मिले.


