Moto का ये फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन
Moto G06 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसे यूरोपीय वेबसाइट पर 4GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ देखा गया है. यह Moto G05 का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें 5,200mAh बैटरी और बेहतर स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं.

Motorola का अगला बजट स्मार्टफोन Moto G06 जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है. लॉन्च से पहले ही इसे एक यूरोपियन रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसके कुछ खास फीचर्स और कीमत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. यह फोन कंपनी की G सीरीज़ का हिस्सा है और इसे पिछले साल पेश किए गए Moto G05 का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.
तीन रंगों में पेश किया जा सकता है फोन
लीक के मुताबिक, Moto G06 को EUR 122.90 (लगभग ₹12,000) की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज शामिल है. वहीं, इसी रैम कॉन्फ़िगरेशन के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 169.90 (लगभग ₹17,000) बताई गई है. फोन को तीन रंगों में पेश किया जा सकता है - Arabesque, Tapestry और Tendril.
यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे G05 में 8GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प था. वैसे ही G06 में भी भविष्य में ज्यादा स्टोरेज और रैम वेरिएंट उपलब्ध कराए जा सकते हैं. हालांकि, अभी तक Moto G06 की आधिकारिक लॉन्च डेट या पूरी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है.
जानिए फीचर्स
अगर Moto G05 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई थी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है. डिवाइस में MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा था.
इसके अलावा, फोन को IP52 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट भी मिला था. 5,200mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे पावरफुल बजट फोन बनाते हैं.


