आज Redmi 12C और Redmi Note 12 की पहली सेल हुई शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा तगड़ा बैंक डिस्काउंट

Redmi 12C और Redmi Note 12 स्मार्टफोन को आप आज सेल से खरीद सकते हैं। इन फोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। वहीं इसकी मैकेसिमम प्राइस 15,999 रुपये है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Xiaomi Fan Festival 2023 : चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपनी Xiaomi Fan Festival 2023 सेल की शुरुआत कर दी है। आज यानी 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे यह सेल शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि यह सेल 6 अप्रैल 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक चलेगी। इस सेल में ग्राहको एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन को Mi.com से खरीद सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स को शानदार मौका दे रही है।

Xiaomi Fan Festival 2023 से आप रेडमी के हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 12C और Redmi Note 12 को खरीद सकते हैं। इन फोन्स पर बंपर ऑफर मिल रहा है साथ ही बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स की पहली सेल है और पहली सेल पर ही यजूर्स को तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा आप स्मार्टफोन के साथ, स्मार्ट वॉट सहित कई और भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Redmi 12C और Redmi Note 12 का प्राइस व डिस्काउंट

Redmi 12C और Redmi Note 12 स्मार्टफोन को आप आज सेल से खरीद सकते हैं। इन फोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। वहीं इसकी मैकेसिमम प्राइस 15,999 रुपये है। रेडमी के इन दोनों फोन को Mi.Home, Mi.com, Amazon, Mi Studio आदि स्टोर्स के खरीद सकते हैं।

Redmi 12C पर ऑफर

Redmi 12C के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले फोन का प्राइस 10,999 रुपये है। आपको बता दें कि इस फोन पर बैंक ऑफर मिल रहा है। अगर आप ICICI Bank Card से इसकी पेमेंट करते हैं तो आपको 500 रुपेय का डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi Note 12 पर ऑफर

इस फोन के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएं की कीमत 14,999 रुपये है। Redmi Note 12 के 6जीबी रैम और 128जीबी वाले दूसरे फोन का प्राइस 16,999 रुपये है। इन फोन में ICICI Bank Card पर भारी छूट मिल रही है। यानी आपको पूरे 1 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद आप 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएं फोन को 13,999 रुपये और 6जीबी रैम और 128जीबी वेरिएंट को 15,999 रुपये के दाम में खरीद पाएंगे।

Redmi 12C के फीचर्स

इस फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी के साथ एचडी डिस्प्ले दी गई है, साथ ही फोन में रेजोल्यूशन से लैस है। इसमें g85 का प्रोसेसर मिलता है। आपको बता दें कि Redmi 12C स्मार्टफोन Android 12 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

वहीं फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। वहीं इसके कैमरे की बात करें तो इस फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा और 5 एमपी का सेल्फी कैमरा दियया गया है। इसके अलावा फोन में कई ऐसे फीचर हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

Redmi Note 12 के फीचर्स

इसमें Redmi Note 12 5G में 48एमपी मेन सेसंर कैमरा है, तो Redmi Note 12 में 50एमपी का वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में 6.67 इंच की Full+एमोवेड डिल्प्ले दिया गया है। फोन्स में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है।  यह फोन एंड्रॉइड 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

calender
06 April 2023, 03:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो