Top 5 Features of Google Map : गूगल मैप के ये पांच फीचर्स करा सकते हैं आपका फायदा, जानिए कैसे

Top 5 Features of Google Map : वर्तमान में गूगल मैप का इस्तेमाल कौन नहीं करता। जब भी हम कोई नई जगह जाते हैं तो हम गूगल मैप की मदद जरूर लेते हैं। हमें सही लोकेशन तक पहुचाने में गूगल मैप हमारी मदद कर सकता है। गूगल मैप के ऐसे कई फीचर्स हैं जो हमारा फायदा करा सकते हैं।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • गूगल मैप में ऐसे कई फीचर्स हैं जो आपका समय बचा सकते हैं।
  • गूगल मैप की मदद से आप किसी भी स्थान तक आराम से जा सकते हैं।

Top 5 Features of Google Map : इंटरनेट और स्मार्टफोन ने मानव जीवन को बहुत ही आसान बना दिया है। हमें किसी चीज के बारे में जानना होता है तो हम मोबाइल निकालते हैं और गूगल पर टाइप करते हैं तो हमें उस चीज के बारे में तमाम जानकारी मिल जाती है। ठीक इसी प्रकार हमें अगर कहीं जाना होता है तो हम गूगल मैप की मदद से पहुंच सकते हैं। 

जब भी हम किसी दूसरे शहर जाते हैं तो हम गूगूल मैप की मदद जरूर लेते हैं। गूगल मैप बड़े काम की चीज है। गूगल मैप (Google Map) ऐसे बहुत सारे फीचर्स हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों। चलिए आज आपको गूगल मैप के टॉप फीचर्स के बारे में बताते हैं। 

 गूगल मैप के टॉप 5 फीचर्स (Top 5 Features of Google Map)

1.डाउनलोड ऑफलाइन मैप (Download offline map)

Use Google Map WITHOUT Internet - YouTube

क्या आपने कभी ऑफलाइन मोड (offline map) में गूगल मैप का इस्तेमाल किया है? शायद नहीं? लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की गूगल हमें ऑफलाइन मोड में गूगल मैप यूज करने की इजाजत देता है। मान लीजिए आप किसी दूसरे शहर गए हुए हैं। आपका रिचार्ज खत्म हो गया है तो गूगल का ऑफलाइ मैप आपकी मदद कर सकता है। या फिर कभी कभी नेटवर्क की प्रॉब्लम भी होती है। ऐसे में आप गूगल मैप के ऑफलाइन मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो गूगल का ऑफलाइन मैप जरूर डाउनलोड कर लें। अगर आपने गूगल का ऑफलाइन मैप डाउनलोड किया है तो आपको नेटवर्क की फिक्र ही नहीं करनी है। आप पर्टीकुलर रीजन यानी जिस क्षेत्र में आप जा रहे हैं वहां का भी ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर सकते हैं। 


2.ट्रांसपोर्ट मोड जरूर सिलेक्ट करें ( Select transport Mode)

Three Google Maps features for public transport that will make commuting  easier for Indians

गूगल मैप का यह फीचर आपके लिए सबसे अच्छे रास्ते की खोज करता है।  इसमें गूगल मैप आपसे पूछता है कि आप ट्रेवल करने के लिए किसका उपयोग कर रहे हैं।  आप कार से हैं, बाइक से हैं, ट्रेन से हैं, या फिर पैदल। आप जिससे भी ट्रेवल कर रहे हैं उसे चुन लें। आपके ऐसा करने से आप बड़ी आसानी से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं।

3.लाइव ट्रैफिक अपडेट (Live Traffic Update)

How to Check Traffic on Google Maps: 7 Steps (with Pictures)

अगर आप चाहते हैं की आपको ट्रैफिक की लाइव अपडेट मिलती रहे तो आप गूगल मैप के लाइव ट्रैफिक अपडेट (Traffic Update) वाले फीचर को इनेबल कर लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको ट्रैफिक का लाइव हाल जान सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल मैप पर "ट्रैफिक दिखाएं' वाले ऑप्शन में जाकर उसे इनेबल करना होगा। ऐसा करने से आप रियल टाइम में ट्रैफिक का हाल देख सकते हैं। इसकी मदद से आप बिना ट्रैफिक वाला रूट लेकर आराम से कम समय में अपने घर या जहां आप जाना चाहते हैं वहां तक पहुंच सकते हैं। 

4.वॉयस नेविगेशन (Voice Navigation System ) 

Use Google Map Voice Navigation option - New Feature -

गूगल की ज्यादातर सर्विस में वॉयस नेविगेशन का ऑप्शन दिया रहता है। गूगल मैप (Google Map) में भी वॉयस नेविगेशन की सुविधा है। गूगल मैप का यह एक बेहद शानदार फीचर है। बहुत से यूजर इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आप बाइक चला रहे हैं या कार चला रहे है और आप चाहते हैं की आपको बार-बार मोबाइल में न देखना पड़े तो गूगल मैप का यह फीचर आपके बहुत काम आ सकता है। गूगल मैप का वॉयस नेविगेशन सिस्टम आपको गाइड करता रहेगा की आपको किधर मुड़ना है। आप कहं पहुंच चुके हैं। कितने मीटर बाद चौराहा पड़ेगा। ये सब जानकारी आपको गूगल मैप का वॉयस नेविगेशन  सिस्टम देगा। इसका इस्तेमाल ज्यादातर ओला, ऊबर, रैपिडो, इनड्राइव वाले यूज करते हैं। 

 5.गूगल मैप लाइव लोकेशन (Google map live location)

Les Secrets Cachés de Google Maps sur iPhone et iPad - YouTube

लाइव लोकेशन के बारे में आपने जरूर सुना होगा। आपमें से कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन बहुत से लोग गूगल मैप के इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, गूगल मैप का यह फीचर आपको अपनों से मिलवा सकता है यानि अगर आप कहीं भटक गए हैं तो आप अपनी लाइव लोकेशन अपने किसी जानने वाले को भेज सकते हैं। वह गूगल मैप की मदद से आप तक पहुंच सकता है। या फिर आपका जानने वाला अपनी लाइव लोकेशन भेज सकता है और आप गूगल मैप की मदद से उस तक पहुंच सकते हैं। 

ऊपर लिखें गूगल मैप के फीचर्स (Top 5 Features of Google Map) आपके लिए मददगर साबित हो सकते हैं। ऊपर लिखे पांच फीचर्स आपका कीमती समय बचा सकते हैं साथ ही साथ अगर आप कहीं भटक गए हैं तो गूगल मैप आपको सही स्थान तक पहुचा सकता है। ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे हैं। हम इसी तरह की जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे। 

calender
23 June 2023, 06:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो