Weather Alert: अब बारिश आने से पहले फोन पर आएगा SMS, रेडियो और टीवी पर भी शुरू होगा प्रोग्राम

Weather Alert: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब लोगों को बारिश और खराब मौसम की जानकारी पहले से फोन पर SMS द्वारा प्राप्त होगी। इसके अलावा रेडियो और टीवी पर भी मौसम खराब होने की जानकारी मिलेगी।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

NDMA Advance Weather Alert Service: मौसम विभाग ने लोगों तक मौसम की जानकारी पहुंचाने के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू की है। जिसके माध्यम से मौसम खराब होने की जानकारी फोन पर पहले से ही लोगों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा रेडियो और टीवी पर भी मौसम से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि यह प्रोग्राम इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। तो चलिए इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानते है।

मौसम अलर्ट की नई सुविधा नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी यानी की NDMA की ओर से शुरू की जा रही है। इस सुविधा के जरिए मौसम में बदलाव से लेकर आंधी तूफान और बारिश की जानकारी आपको फोन पर SMS के जरिए भेजी जाएगी।

अब बारिश आने से पहले फोन पर प्राप्त होगा SMS

जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने का अलर्ट आपको पहले से ही फोन पर SMS के द्वारा प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा जल्द ही टीवी और रेडियों पर भी प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। इस सुविधा को शुरू होते ही अगर आप टीवी पर कोई प्रोग्राम या रेडियों पर कोई गाना सुन रहे हैं तो बीच में ही रुक जाएगा और मौसम खराब होने की चेतावनी दिख जाएगा व सुनाई देगा। इस सुविधा से लोग तुफान या तेज बारिश आने से पहले ही अलर्ट हो जाएंगे।

इस सुविधा के बारे में  NDMA ने कहा कि, फिलहाल फोन पर मैसेज के जरिए मौसम खराब होने की जानकारी दी जाएगी, वही  इस साल के अंत तक यह प्रोग्राम शुरू होने की संभावना है।

आपको बता दें कि NDMA द्वारा दी गई इस सुविधा को 2 स्थानीय भाषा समेत दो और भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में मौसम खराब होने की जानकारी मिलने पर फोन अपने आप वाइब्रेट करेगा जिससे लोग पहले से अपनी सुरक्षा का इंतजाम कर सकेंगे। 

calender
05 June 2023, 04:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो