Cm Arvind Kejriwal की ताजा ख़बरें
Wednesday, 01 February 2023
बजट पर बोले सीएम केजरीवाल, कहा-'दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव'
Wednesday, 01 February 2023
MCD Mayor Election: चुनाव की नई तारीख की घोषणा, एलजी ने दी मंजूरी
Saturday, 28 January 2023
Delhi: निर्माण कार्यों पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा-24 घंटे में होगी सड़कों की मरम्मत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली में निर्माण कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता की है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को साफ, सुंदर और विश्वस्तरीय बनाने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के दौरान शहर के सभी फुटपाथ रिपेयर किए जाएंगे। इसके साथ ही 24 घंटे सभी सड़कों और गड्ढों की मरम्मत का कार्य होगा।
Friday, 27 January 2023
Delhi: डिप्टी सीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रूपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
राजधानी दिल्ली में वर्ल्ड-क्लास सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने की दिशा में केजरीवाल सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। इसी के तहत शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में विभिन्न महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की मरम्मत और पुनर्वास के लिए 12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी।
Wednesday, 25 January 2023
Delhi: पांच लाख लोगों को सीवर की समस्या से मिलेगी राहत, सरकार देंगी निःशुल्क कनेक्शन
केजरीवाल सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेहतर सीवरेज प्रबंधन और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए अनधिकृत कालोनियों और गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसके तहत बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जलबोर्ड को वजीराबाद, भलस्वा और स्वरूप नगर की 29 अनधिकृत कॉलोनियों व तीन गांवों के सभी घरों में सीवर लाइन कनेक्शन देने की योजना को स्वीकृति दी है। 'इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इलाके की अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों के करीब पांच लाख लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 77.7 करोड़ रूपये है।"
Monday, 23 January 2023
Delhi: एमसीडी सदन की दूसरी बैठक कल, निगम को मिलेगा नया मेयर
आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के बीच हुई मारपीट के लगभग तीन सप्ताह बाद मंगलवार को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में एमसीडी मेयर का चुनाव होने जा रहा है। सोमवार को एमसीडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सदन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। एल्डरमैन और नवनिर्वाचित पार्षदों को सदन में शपथ दिलाई जाएगी जिसके बाद मेयर का चुनाव शुरू होगा।
Monday, 23 January 2023
टेक कंपनियों में हो रही छटनी को लेकर केंद्र सरकार उठाए कदमः CM केजरीवाल
दुनिया भर में बहुराष्ट्रीय टेक फर्मों में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से भारत में स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक उपाय करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि आईटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवाओं की छंटनी की जा रही है। केंद्र सरकार को भारतीय स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और सही कदम उठाने चाहिए।
Sunday, 22 January 2023
शिक्षकों से बातचीत में बोले सीएम केजरीवाल, कहा-सरकार शिक्षकों विदेश भेजने में सक्षम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को फिनलैंड, कैम्ब्रिज और सिंगापुर में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षकों के साथ बातचीत की। सीएम ने कहा कि लंबे समय से यह धारणा रही है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Friday, 20 January 2023
जनता ने LG को कानून व्यवस्था पर कोई काम करते हुए नहीं देखा: केजरीवाल
दिल्ली के दो संवैधानिक पदाधिकारियों के बीच सत्ता की लड़ाई शुक्रवार को भी जारी रही क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कटाक्ष भरे पत्र का जवाब पत्र लिख कर दिया, जिसमें सक्सेना ने आप नेता पर 'भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणी' करने और 'निम्न स्तर का व्यवहार' करने का आरोप लगाया था।
Friday, 20 January 2023
अरविंद केजरीवाल के 'हेडमास्टर' वाले बयान पर LG वीके सक्सेना ने दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "एलजी कौन है, वह कहां से आए?" वाले बयान पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने विधानसभा में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि आपने राज्य विधानसभा के अंदर और बाहर कई बयान दिए हैं जो गंभीर रूप से और मूल रूप से भ्रामक, असत्य और अपमानजनक हैं।
Thursday, 19 January 2023
LG राजनीति को छोड़ दें, कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दें: केजरीवाल
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल को कथित रूप से एक कार द्वारा परेशान किए जाने और कथित रूप से घसीटे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से राजनीति छोड़कर राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
Tuesday, 17 January 2023
Delhi: सीएम केजरीवाल का एलजी पर निशाना, कहा-कोई भी चीज परमानेंट नहीं होती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगवार को विधानसभा भवन में कहा कि आज पूरे देश में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए या फिर एक व्यक्ति विशेष की चलनी चाहिए। सीएम ने उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि समय बहुत बलवान होता है कोई भी चीज परमानेंट नहीं होती है।
Monday, 16 January 2023
Delhi: आप के प्रदर्शन के बीच सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम से मिलने को तैयार हुए एलजी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एलजी वीके सक्सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार के काम में एलजी द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के विरोध में मार्च किया जा रहा है। इस बीच एलजी वीके सक्सेना दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए तैयार हो गए है।
Friday, 13 January 2023
एलजी के हस्तक्षेप से लोगों को हो रही परेशानी: CM केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के साथ अपनी बैठक के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि वह एलजी सक्सेना के साथ अपनी बैठक में संविधान, जीएनसीटीडी अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की प्रतियां अपने साथ ले गए थे। उन्होंने कहा कि "दिल्ली एलजी सरकार के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं जिससे दिल्ली के लोगों को असुविधा हो रही है। मेरा इरादा मुद्दों को सुलझाना था, इसलिए मैंने संविधान, मोटर वाहन अधिनियम, स्कूल शिक्षा अधिनियम, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रतियां ले लीं।"
Friday, 13 January 2023
सीएम केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों को किया सम्मानित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की दो फीसदी आबादी दिल्ली में रहती है, लेकिन दिल्ली ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 फीसदी मेडल जीते हैं। यह दिल्ली की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में दिल्ली का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार सम्मानित कर रही है। इस दौरान कॉमनवेल्थ खिलाड़ी रवि कुमार दहिया, पिंकी, नवनीत सिंह, तूलिका मान, तेजश्विन शंकर, पूजा गहलोत और रोहित टोकस को सम्मानित किया गया।