Cm Arvind Kejriwal की ताजा ख़बरें
Monday, 21 November 2022
मनीष सिसोदिया ने 'केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद' अभियान शुरू किया
Wednesday, 16 November 2022
Gujarat Assembly Election 2022: राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, भाजपा ने आप उम्मीदवार को किया किडनैप
Saturday, 12 November 2022
योग शिक्षकों के वेतन में सहायता के लिए सीएम केजरीवाल ने जारी किया नंबर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम के तहत योग शिक्षकों के वेतन में अपना योगदान देने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना और भाजपा पर राजधानी में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लागू योग कक्षाओं और अन्य कार्यों को रोकने की कोशिश कर दिल्लीवासियों का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया।
Saturday, 12 November 2022
कॉनमैन सुकेश किसी भी दिन बीजेपी में हो सकते हैं शामिलः सीएम केजरीवाल
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि "भाजपा को ठग सुकेश चंद्रशेखर को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए, क्योंकि वह भगवा पार्टी की ही भाषा बोल रहे हैं।"
Friday, 11 November 2022
एमसीडी चुनाव को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी 10 गारंटी
चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के संयोजक और अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्लीवासियों के लिए 10 गारंटी का ऐलान किया। 10 गारंटी गिनवाते हुए अरविंद केजरीवाल ने सभी गारंटी के बारे में विस्तार से बताया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सभी वर्ग के लोगों का हित चाहते हैं।
Wednesday, 09 November 2022
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की दो सीटों पर की युवा उम्मीदवारों की घोषणा
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा दांव खेला है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की दो सीटों पर युवा नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया है। गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत की कतारगाम सीट से, तो वहीं महामंत्री मनोज सोरठीया करंज सीट से चुनावी लडेंगे।
Tuesday, 08 November 2022
सीएम केजरीवाल बोले- मैं आतंकवादी या भ्रष्ट हूं तो गिरफ़्तार करो ना
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के हर जिले में चुनाव प्रचार में लगे हुए है। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल जूनागढ़, केशोद और मगरोल चुनावी प्रचार किया है।
Monday, 07 November 2022
गुजरातः आप ने जारी की जारी की 12 उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट
गुजरात विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां को रफ्तार देने का काम शुरू कर दिया है। गुजरात में अपनी किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी अपना पूरा ज़ोर लगाती दिख रही है। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। आप पार्टी की ने 12 उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट है।
Sunday, 06 November 2022
डबल इंजन में ब्रिज टूटेगा, नया इंजन लाओ शानदार ब्रिज बनाएंगेः केजरीवाल
गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीख की घोषणा के बाद से सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। रविवार को गुजरात के राजकोट में रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोरबी घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है।
Saturday, 05 November 2022
27 साल तक भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर गुजरात को लूटा है: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने इस बार गुजरात चुनाव में एंट्री कर मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह ही 'आप' गुजरात में भी मुफ्त बिजली-पानी, शिक्षा और चिकित्सा से जुड़े अनेक वादे कर जनता से वोट की अपील कर रहें हैं।
Saturday, 05 November 2022
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के बयान पर सीएम केजरीवाल ने किया पलटवार, कहा-सब मनोहर कहानियां
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महाठाग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों को मनोहर कहानियां बताते हुए बीजेपी पर पलटवार किया। इसके साथ ही इसे गुजरात के मोरबी हादसे से ध्यान भटकने के लिए चुनाव स्टंट करार दिया है।
Friday, 04 November 2022
Gujarat: कौन है आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी?
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गुजरात में इसुदान गढवी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गुजरात चुनाव की तरीख की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग एक दिसंबर को होगी। जबकि दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी।
Friday, 04 November 2022
केंद्र सरकार सामने आकर निकाले प्रदूषण की समस्या का हलः केजरीवाल
देश की राजनीति में इस वक्त प्रदूषण और पराली का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तर भारत में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार से आगे आकर कदम उठाने का आग्रह किया है। साथ ही प्रदूषण पर हो रही राजनीति की निंदा की है।