Cm Arvind Kejriwal की ताजा ख़बरें
Wednesday, 11 January 2023
दिल्ली सरकार नजफगढ़ में करेंगी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण
Wednesday, 11 January 2023
दिल्ली सरकार शहीद एएसआई के परिजनों को देगी एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि
Tuesday, 10 January 2023
अब दिल्ली सरकार चलाएगी लंबी दूरी की इंटरसिटी प्रीमियम बसें
दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में और इंटरसिटी परिचालन के लिए प्रीमियम बसें चलाने जा रही है। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी डीटीसी ने अपनी बोर्ड मीटिंग में दे दी है। इसके अलावा डीटीसी बोर्ड ने डीटीसी कर्मचारियों द्वारा ई-दोपहिया वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए डीटीसी डिपो में मुफ्त चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने को भी मंजूरी दी है।
Sunday, 08 January 2023
Delhi: अरविंद केजरीवाल ने समाज में एनसीसी के अपार योगदान को सराहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को COVID-19 के कठिन समय के दौरान महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर की प्रशंसा की और सभी से भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रगति करने के लिए राष्ट्र प्रथम विचारधारा में विश्वास करने का आग्रह किया।
Wednesday, 04 January 2023
राजीव श्रीवास्तव बने डीईआरसी के नए अध्यक्ष, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव श्रीवास्तव को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्रीवास्तव को डीईआरसी अध्यक्ष के रूप में एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Monday, 02 January 2023
2025 के अंत तक दिल्ली में 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगीः सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि 2025 के अंत तक शहर में 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक बसें होंगी। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।
Sunday, 18 December 2022
चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए आप ने बुलाई राष्ट्रीय परिषद की बैठक
आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। आम आदमी पार्टी के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों और विभिन्न राज्यों के इसके प्रमुख पदाधिकारियों को इसकी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी की अखिल भारतीय विस्तार योजना पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया।
Sunday, 18 December 2022
दिल्लीः सीएम केजरीवाल ने की चीनी उत्पादों का बायकॉट करने की अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जनता से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम चीन के उत्पाद नहीं बल्कि भारत में बने उत्पाद खरीदेंगे, भले ही उसकी कीमत चीनी उत्पाद की तुलना में दोगुनी क्यों ना हो।
Friday, 16 December 2022
नवनिर्वाचित AAP पार्षद दिल्ली के कोने-कोने की सफाई कर रहे हैंः सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के नवनिर्वाचित पार्षद के लगन और काम की जमकर तारीफ की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप के नवनिर्वाचित पार्षद सफाई कर्मचारियों के साथ दिल्ली के कोने-कोने की सफाई कर रहे हैं और सभी पार्षदों को स्वच्छता गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
Wednesday, 14 December 2022
छात्रा पर हुए एसिड अटैक पर बोले-सीएम केजरीवाल, "ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने वालों के लिए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि सरकार शहर के हर बच्चे के लिए चिंतित है। पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने 17 साल की एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया। युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।