Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 14 April 2023
पंजाब के लोगों को मिली बड़ी राहत, CM मान ने 9वां टोल प्लाजा किया बंद
ईमानदार सरकार ने आज पटियाला- समाना-पटदार रोड पर 9वें टोल प्लाजा को बंद कर दिया...लोगों के रोज लाखों रुपये बचेंगे...हम लोगों को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं देंगे... हम स्पष्ट हैं कि किसी को अतिरिक्त दिन या साल नहीं मिलेंगे... हमारी सरकार हमेशा लोगों के साथ है।
Saturday, 08 April 2023
सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, फसलों के नुकसान लिए पैकेज की मांग की
पंजाब में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। मैंने कल कुछ खेतों का दौरा किया और किसानों के दुख को सुनकर दिल दहल गया, जो हमारी थाली में खाना डालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन अब उनके लिए अपने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो जाएगा
Sunday, 02 April 2023
बेमौसम बरसात में खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे AAP विधायक, सीएम मान ने अफसरों को दिए गिरदावरी रिपोर्ट जल्द बनाने के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को विधायकों और अधिकारियों को गिरदावरी (फसल निरीक्षण) की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया है। उन्होंने विधायकों को आदेश दिया है कि वो अपने क्षेत्र के किसानों से मिले और उनकी समस्याओं का निवारण करें।
Monday, 20 March 2023
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित, प्रदेश की सांझ तोड़ने वाले आज भागते फिर रहेः कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पंजाब में कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, मान सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
Friday, 10 March 2023
Punjab Budget 2023: पंजाब सरकार ने पेश किया 1,96,462 करोड़ रूपये का बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए खोला ख़जाना
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया। बजट पेश करते हुए प्रदेश के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार अपनी सभी गारंटी पूरी करेगी। चीमा की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। जो पिछले साल से 26 फीसदी ज्यादा है। 2022-23 में पंजाब का बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपये का था। बजट भाषण में चीमा ने कहा कि उनकी सरकार को विरासत में कर्ज मिला लेकिन फिर भी आप सरकार पंजाब को आगे ले जाएगी। इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।
Friday, 24 February 2023
सीएम केजरीवाल व सीएम भगवंत मान ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की। इस दौरान आप नेताओं के स्वागत के लिए आदित्य ठाकरे भी मौजूदरहे।
Thursday, 23 February 2023
पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट- 2023, मोहाली में 3000 निवेशकों का मेला
पंजाब में निवेश पंजाब सम्मेलन शुरू हो चुका है। मोहाली में दो दिवसीय 'प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट-2023' गुरुवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली में आयोजित इस कांफ्रेंस में शामिल हुए। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से तकरीबन 3000 निवेशक जुटे हैं।