PSPCL की 20 हजार 200 करोड़ की सब्सिडी अदा: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस बीच सीएम मान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से PSPCLने 20 हजार 200 करोड रुपए का पूरा बकाया चुका दिया गया है।

calender
07 April 2023, 06:05 PM IST

हाइलाइट

  • आबकारी राजस्व में 2587 करोड़ और परिवहन विभाग में 661 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी: भगवंत मान
  • PSPCL की 20 हजार 200 करोड़ की सब्सिडी अदा: भगवंत मान
  • जीएसटी वसूली में 16.6 और जायदाद रजिस्ट्री राजस्व में 26 प्रतिशत का इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस बीच सीएम मान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) ने 20 हजार 200 करोड रुपए का पूरा बकाया चुका दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सब्सिडी में से 9063.79 करोड़ रुपए कृषि सेक्टर को, 8285.90 करोड़ रुपए घरेलू खपतकारों के लिए सब्सिडी के तौर पर और 2911 करोड़ रुपए औद्योगिक सेक्टर को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पिछली सरकारों से PSPCL का 9020 करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला था और राज्य सरकार 1894 करोड़ रुपए की 5 किश्तों के द्वारा यह कर्ज भी मोड़ रही है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक बिजली विभाग में 3538 नई नौकरियां दी गई है। 

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार हमेशा अपनी जरुरत को पूरा करने के लिए सोचती थीं जबकि उनकी सरकार ने राज्य के राजस्व में विस्तार करने के लिए सभी चोर-दरवाजे बंद कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि इन प्रयासों के सार्थक नतीजे सामने आए हैं क्योंकि राज्य ज्यादा से ज्यादा राजस्व पैदा करने के समर्थ हो गया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य की ईमानदार सरकार ने राजनीतिज्ञों के निजी घरों में फंड जाने की बजाय फंडों का बहाव सरकारी खजाने की तरफ मोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे राज्य सरकार ने 3 महीनों की देरी के साथ आबकारी नीति अमल में लाई थी परन्तु इससे राज्य को 8841 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह राजस्व पिछले वर्ष की अपेक्षा 2587 करोड़ रुपए अधिक है, जो लगभग 41.41% अधिक बनता है। भगवंत मान ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए 9754 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है और अपने निरंतर यत्नों स्वरूप इस लक्ष्य को भी पूरा कर लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार राज्य में 0 टैक्स वाला बजट पेश किया है। सीएम मान ने ये भी बताया कि राज्य में GST की वसूली में भारी बढ़ोतरी हुई है। पहले पंजाब GST वसूली में सबसे बुरा प्रदर्शन कर रहा था परन्तु अब 16.6% के वृद्धि के साथ राज्य GST संग्रह में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। भगवंत मान ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 18,126 करोड़ रुपए GST राजस्व एकत्र हुआ है जबकि उससे पिछले साल 15,542 करोड़ रुपए ही एकत्र हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अलग नवीन प्रयास करते हुए ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए स्टांप ड्यूटी पर 2.25% की छूट देने का नया तजुर्बा किया। जिससे मार्च महीने में राजस्व वसूली में नया रिकार्ड बना। इसकी मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी महीने में 339 करोड़ रुपए का राजस्व आया था जबकि मार्च महीने में यह राजस्व बढ़ कर 658.68 करोड़ रुपए हो गया।

calender
07 April 2023, 05:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो