Sp Chief Akhilesh Yadav की ताजा ख़बरें
सपा ने अपनाया ओबीसी-दलित की सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला, अखिलेश की नई टीम में दिखा 2024 का एजेंडा
2024 लोकसभा की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव ने ये भी इशारा कर दिया कि वो आगे कौन सी सियासत करने वाले हैं। समाजवादी राजनीति किस रणनीति से बढ़ेगी इसका भी ट्रेलर दिख गया। उनकी लिस्ट में नेता जी मुलायम सिंह यादव की झलक दिख गई। लिस्ट में ओबीसी और दलित नेताओं पर दांव लगाया गया है। मुलायम सिंह ने भी अपनी राजनीति ओबीसी वोटरों को ध्यान में रखकर शुरु की थी। जो कई गठबंधनों से होकर गुजरी। अब एकबार फिर मुलायम सिंह की विरासत को अखिलेश यादव अपनाते दिख रहे हैं।

