score Card

एक सप्ताह के भीतर भारतीयों पर तीसरा नस्लीय हमला, वीडियो वायरल

दुनियाभर में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसका एक ताजा मामला पोलैंड से सामने आया है। यहां रहने वाले एक अमेरिकी नागरिक ने भारतीय मूल के एक शख्स पर नस्लीय टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर नस्लीय हिंसा की यह तीसरी घटना है।

दुनियाभर में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसका एक ताजा मामला पोलैंड से सामने आया है। यहां रहने वाले एक अमेरिकी नागरिक ने भारतीय मूल के एक शख्स पर नस्लीय टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर नस्लीय हिंसा की यह तीसरी घटना है।

वायरल वीडियो में अमेरिकी नागरिक भारतीय को पैरासाइट और जेनोसाइडर यानी की उन्हें कातिल कह रहा है। हालांकि, यह घटना कब की है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है और ना ही भारतीय मूल के इस व्यक्ति की पहचान हो पाई है।

वायरल वीडियो में अमेरिकी नागरिक ने भारतीय व्यक्ति पर नस्लीय टिप्पणी की और गालियां भी दी। इस वीडियो में अमेरिकी नागरिक भारतीय व्यक्ति से कह रहा है, तुम पोलैंड में क्यों रह रहे हो। तुम्हें क्या लगता है कि तुम पोलैंड या किसी भी देश में घुस सकते हो।

अमेरिकी नागरिक यहीं नहीं रूका उसने आगे कहा कि यूरोपियन्स जानना चाहते हैं कि तुम यहां क्यों आए हो.. अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए वहां काम क्यों नहीं करते हो। यहां आराम की जिंदगी जी रहे हो। हमारी कौम का कत्ल करना चाहते हो। तुम पैरासाइट हो। इनवेडर हो। हम नहीं चाहते की भारतीय यूरोप में रहें। तुम पोलिश नहीं हो। पोलैंड में सिर्फ पोलिश लोग ही रहेंगे। तुम भारत वापस जाओ।

 

इतना ही नहीं अमेरिकी नागरिक भारतीय व्यक्ति के मना करने के बावजूद उसका वीडियो बनाता रहा.. भारतीय व्यक्ति ने पूछा- तुम मेरा वीडियो क्यों बना रहे हो इसे बंद करो। इसके जवाब में अमेरिकी व्यक्ति ने कहा- ये मेरा देश है, मैं यहां कुछ भी कर सकता हूं। मेरे पास वीडियो बनाने का अधिकार है। अमेरिका में भी बहुत भारतीय हैं। सब जगह भारतीय हैं। तुम लोगों का खुद का देश है, अपने देश वापस जाओ।

इससे पहले एक अमेरिकी महिला द्वारा भारतीय महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिफ्तार कर लिया था।

calender
03 September 2022, 05:34 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag