score Card

पठान फिल्म के गाने पर डांस करती इस आंटी ने जीता सबका दिल

किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज़ होने के पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। साथ ही इस फिल्म का गाना भी आलोचना का बड़ा शिकार बना लेकिन इसके साथ ही इसको प्यार भी काफी मिल रहा है

किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज़ होने के पहले से ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। साथ ही इस फिल्म का गाना भी आलोचना का बड़ा शिकार बना लेकिन इसके साथ ही इसको प्यार भी काफी मिल रहा है। यही नहीं लोग इस गाने के हूक्सटेप्स को कॉपी कर रहें हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पठान फिल्म के गाने पर डांस करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जो काफी वायरल भी किया जा रहा है।

इस वीडियो को शाहरुख़ खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ दिन पहले शेयर किया था। जिसमें एक आंटी बिंदास तरीके से शाहरुख़ के गाने - झूमे जो पठान ' पर डांस करती नज़र आ रहीं हैं। और साथ ही शाहरुख़ के इस गाने में किये जाने वाले हुक्स्टेप हो कर रहीं हैं। उनके चेहरे की ख़ुशी वो जोश देख हर कोई दीवाना हो रहा है।

 

अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए पूजा लिखती हैं- " सबसे प्यारी चीज़ जो आज मैंने देखी है". इस वीडियो को लोग खूब प्यार दे रहें हैं। साथ ही काफी शेयर भी कर रहें हैं। बता दें , डांस करती इस महिला का नाम साज खान हैं। जो इंस्टाग्राम पर ऐसी ही मज़ेदार वीडियोज से मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें.........

लड़की के साथ डेट पर आया एक विशालकाय सांप , फिर जो हुआ आप भी देखिये

calender
10 January 2023, 04:29 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag