Virat Kohli बने ‘पुष्पा’ , वीडियो वायरल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आखिर कौन नहीं जानता लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली एक के बाद एक सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Janbhawana Times

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आखिर कौन नहीं जानता लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली एक के बाद एक सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हाल ही में विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। आज एक बार फिर विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह पुष्पा के गानों पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसमें साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा' का गाना 'ऊ अंटावा' बजता सुनाई दे रहा है। इसमें विराट कोहली पुष्पा फिल्म के हीरो के अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। जी हां विराट कोहली बल्लेबाजी के साथ-साथ सिंगिंग और डांसिंग के भी शौकीन है विराट कोहली का वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है उनके फैंस जमकर इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

आपको बता दें यह वीडियो मैक्सवेल की शादी की है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय विनी रमन के साथ पिछले ही महीने 27 मार्च को तमिल रीति से शादी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@dailyvirat)

27 अप्रैल को शादी का एक महीना पूरा होने की खुशी में आरसीबी फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को यह पार्टी दी। शादी की पार्टी में विराट कोहली और बाकी खिलाड़ी भी जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

कोहली ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पजामा में नजर आ रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag