पत्नी ने दी पति को मारने की सुपारी, बदमाशों ने टोमैटो केचअप डाल भेज दी फोटो

एक जालसाज पत्नी ने अपने पति को किडनैप कर हत्या करने के लिए गुंडों को सुपारी दी थी। महिला को लगा कि इसके जरिए वह अपने खतरनाक इरादों को अंजाम दे सकती, लेकिन ऐसा हो नहीं हो सका। सुपारी लेने वाले गुंडों ने उसके पति को किडनैप तो कर लिया, लेकिन मारने के वजाय उल्टे उससे ही दोस्ती कर ली

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

एक जालसाज पत्नी ने अपने पति को किडनैप कर हत्या करने के लिए गुंडों को सुपारी दी थी। महिला को लगा कि इसके जरिए वह अपने खतरनाक इरादों को अंजाम दे सकती, लेकिन ऐसा हो नहीं हो सका। सुपारी लेने वाले गुंडों ने उसके पति को किडनैप तो कर लिया, लेकिन मारने के वजाय उल्टे उससे ही दोस्ती कर ली। महिला के पति (बंधक बनाए गए व्यक्ति) संग जमकर पार्टी की और फिर उसके शरीर पर टोमैटो केचअप डालकर लिटा दिया। फिर उसकी कुछ तस्वीरें खींच कर महिला को भेज दीं और कहा कि आपके पति को हमने मार दिया है। अब पुलिस ने अनुपल्लवी नाम की उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पति की हत्या की सुपारी दी थी। इसके अलावा उसकी मां अम्मोजम्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अडवांस रकम दी थी पति को मरवाने के लिए-

अपहरण और हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश हरीश, नागाराजू और मुगिलन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अनुपल्लवी के हिमवंत कुमार के साथ शारीरिक संबंध थे। ऐसे में दोनों ने (महिला और उसके प्रेमी) महिला के पति नवीन कुमार को मारने के लिए कुछ गुंडों को हायर कर लिया था। इन लोगों ने गुंडों को एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपये दिए थे और 1.1 लाख रुपये की रकम काम पूरा होने के बाद देने का वादा किया था। गैंग ने कथित तौर पर 23 जुलाई को नवीन को किडनैप कर लिया और फिर उसे लेकर तमिलनाडु चले गए थे। लेकिन वहां उनका इरादा बदल गया और उन्होंने नवीन को मारने की बजाय उसके साथ जमकर पार्टी की।

टोमैटो केचअप डालकर गुंडों ने भेज दी थी फोटो, कुछ दिन बाद लौटा पति

पार्टी के दौरान नवीन नशे में आकर लेट गया। इसके बाद गुंडों ने उसके शरीर और कपड़ों पर टोमैटो केचअप डाली और उसकी तस्वीरें पत्नी अनुपल्लवी और उसके प्रेमी हिमवंत को भेज दी थी। इन तस्वीरों को देखकर प्रेमी हिमवंत डर गया और उसने खुद को फांसी लगा ली। इधर नवीन के घर नही पहुंचने से नवीन की बहन को लगा कि शायद उनका भाई लापता हो गया है और उसने बेंगलुरु के पीनिया पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया। लेकिन नवीन खुद ही 6 अगस्त को घर वापस लौट आया।

पत्नी के साथ-साथ उसकी मां को भी किया गिरफ्तार

जब पुलिस ने नवीन से पूछा कि आखिर वह इतने दिनों तक कहां था। इस पर नवीन ने पुलिस को बताया कि उसे किडनैप कर लिया गया था। इसके लिए हिमवंत ने गुंडों को सुपारी दी थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि इसमें नवीन की पत्नी अनुपल्लवी और उसकी मां का भी रोल था। पुलिस ने दोनों मां-बेटियों और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

calender
23 August 2022, 05:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो