महिला ने की धूमधाम से अपने डॉगी की गोद भराई, देखिए वीडियो
सुजाता यूजर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, इसे अब तक 51 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें आप देख सकते है कि महिला कितने प्यार से अपने डॉगी की गोद भराई कर रही हैं। महिला अपने डॉगी को शॉल पहनाती हैं और फूलों की माला भी पहनाती हैं, पैरों में कंगन डालती हैं और तिलक भी लगाती हैं। जैसे की आप देख सकते है कि डॉगी भी बैठ कर सुजाता की बात मानता दिखाई देता है।
हाल ही में झारखंड से आई एक खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। एक परिवार ने अपने डॉगी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। परिवार और पड़ोसी में शामिल कर बर्थडे केक काटा। अब बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, अब तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। पालतू जानवर रखने वालों के बीच ये ट्रेंड जोर से पकड़ रहा है। तो कोई अपने डॉगी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है, तो कोई डॉगी की शादी। इसी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक महिला अपने डॉगी की गोद भराई कर रही हैं।
सुजाता यूजर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, इसे अब तक 51 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें आप देख सकते है कि महिला कितने प्यार से अपने डॉगी की गोद भराई कर रही हैं। महिला अपने डॉगी को शॉल पहनाती हैं और फूलों की माला भी पहनाती हैं, पैरों में कंगन डालती हैं और तिलक भी लगाती हैं। जैसे की आप देख सकते है कि डॉगी भी बैठ कर सुजाता की बात मानता दिखाई देता है।
फिर इसके बाद महिला डॉगी को उसकी मनपसंद चीजें परोसती हैं, जिनमें संभवत: डॉगी का फूड, अंडे, हड्डियां आदि खाने में नजर आ रहे हैं। यह महिला डॉगी की गोद भराई को बहुत सादगी से पूरा करती हैं और साथ ही आस-पड़ोस के डॉगी को खाना खिलाने भी जाती हैं। इस वीडियो को 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुजाता नाम की महिला को दिल जीतने वाले कमेंट्स मिल रहे हैं।