सोना या चांदी नहीं, तीन महिलाओं ने चुराए 10 हजार रुपये के अंडरगारमेंट्स, देखें वीडियो

यूपी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक कपड़े की दुकान से तीन महिलाओं ने लगभग 10,000 रुपये के अंडरगारमेंट्स चुराए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

calender

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक कपड़े की दुकान से तीन महिलाओं द्वारा लगभग 10,000 रुपये के अंडरगारमेंट्स चुराने की घटना सामने आई है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया जा रहा है. 

घटना कब और कहां हुई

यह मामला 24 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे लाहुराबीर इलाके में हुआ. दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आई. वे कपड़े देखने का बहाना बनाकर ब्रा और अन्य अंडरगारमेंट्स वाले सेक्शन में पहुंची.

वीडियो में दिखता है कि दो महिलाएं रैक से ब्रा उठाती हैं, चारों ओर देखती हैं और फिर चुपके से अपने बैग में डाल लेती हैं. वे बार-बार सामान देखने का नाटक करती है और मौका मिलते ही चोरी करती है. 

तीसरी महिला की हुई पहचान

तीसरी महिला को सीधे चोरी करते नहीं दिखाया गया, लेकिन वह पूरी घटना से वाकिफ लग रही है. वह काउंटर पर दुकानदार से बात करती दिखी. बाद में जांच में उसकी पहचान वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के रूप में हुई.

सुनीता सोनी वाराणसी नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं. उनके साथ आई दो महिलाओं को उनकी बेटी और ननद बताया जा रहा है.

कैसे पकड़ी गई चोरी 

दुकान मालिक सुदीप सिंह ने बाद में स्टॉक चेक किया तो कई अंडरगारमेंट्स गायब मिले. सीसीटीवी फुटेज देखने पर संदिग्ध महिलाओं की हरकतें साफ दिखी. उन्होंने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. 

सुनीता सोनी का बयान

आरोप लगने पर सुनीता सोनी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वे रास्ते में उन महिलाओं से मिली और उन्हें दुकान में साथ ले गई. उन्होंने चोरी से इनकार किया और कहा कि वे सामान वापस करवाने की कोशिश करेंगी. हालांकि, पुलिस जांच जारी है. First Updated : Friday, 27 February 2026

Topics :