score Card

Video: रेलवे ट्रैक पर इश्क फरमा रहा था कपल! अचानक से चल पड़ी ट्रेन और फिर जो हुआ...

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां तरह-तरह की वीडियो सामने आती रहती है. इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है.

सोशल मीडिया पर रोजाना अजीबोगरीब वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स इतने खतरनाक होते हैं कि लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे रोमांस करता दिख रहा है. उनकी यह हरकत जितनी जोखिम भरी है, उतनी ही चौंकाने वाली भी. 

मालगाड़ी के नीचे रोमांस

वीडियो में एक युवक और युवती रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों के बीच बैठे नजर आते हैं. युवती पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और दोनों इस वीडियो में एक-दूसरे को गले लगाकर प्यार जताते दिखते हैं. देखने में लगता है कि दोनों ट्रेन को पूरी तरह बंद समझकर वहां बैठे हुए थे. 

लेकिन अचानक ऊपर मौजूद मालगाड़ी हिलने लगती है और दोनों घबरा जाते हैं. जैसे ही उन्हें एहसास होता है कि ट्रेन चलने वाली है, वे झटपट रेंगते हुए पटरियों से दूर भागने लगते हैं. कुछ ही सेकंड में दोनों किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं.

जान जोखिम में डालकर बनाई गई वीडियो या महज नादानी?

इस वीडियो पर अभी तक यह साफ नहीं कि कपल ने इसे जानबूझकर बनाया था या यह पूरी तरह नादानी में हुआ. न ही वीडियो के स्थान और तारीख की कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है. हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

किसी ने दिखाया गुस्सा और किसी ने उड़ाया मजाक

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी. कई यूजर्स ने कपल की हरकत को बेहद खतरनाक बताया और उनकी लापरवाही पर आपत्ति जताई. एक यूजर ने लिखा, “एक चुम्मे के लिए जान दांव पर लगा दी.” तो वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “कैसे-कैसे होनहार लोग हैं यहां, हद है.” कुछ लोग इसे मजाक में ले रहे हैं, लेकिन कई ने इस तरह की हरकतों को खतरनाक बताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

calender
01 December 2025, 06:26 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag