दिल्ली में 149 रुपये में महिलाओं को मिलेगी ऐसी सुविधा, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश!
लाजपत में अब आप 149 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से अपना सामान उठाने, खाने की कतारों में इंतज़ार करने, मेट्रो तक ले जाने, बैठने की जगह ढूंढने और यहां तक कि फोल्डिंग कुर्सी लगाने के लिए भी किसी को भुगतान कर सकते हैं.

नई दिल्ली: अक्सर आपने सुना होगा की महिलाओं को शॉपिंग का बेहद शौक होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर महिलाओं को उनके शॉपिंग बैग्स, सेल्स के लाइन में लगने के लिए कोई व्यक्ति मिल जाए तो कैसा है. हाल ही एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में मिलने वाली अनोखी सर्विस का जिर्क किया गया. अगर आप ही इस सर्विस के बारे में जान लेंगे तो आपका भी दिमाग घूम जाएगा.
किराए पर मिलेगा कैरी मैन?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक महिला मार्केट में दिखाई दे रही है, जिसके साथ एक पुरुष चल है. वहीं उस पुरुष की टीशर्ट के बैक साइड पर लिखा है कैरी मैन. बता दें, इस पोस्ट को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @YesKhush_5 के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि आप बाजार में खरीदारी के दौरान अपना सामान उठाने के लिए किसी को किराए पर ले सकते हैं.
कैरी मैन करेगा ये काम
वायरल हो रही इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है "लाजपत में अब आप 149 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से अपना सामान उठाने, खाने की कतारों में इंतज़ार करने, मेट्रो तक ले जाने, बैठने की जगह ढूंढने और यहां तक कि फोल्डिंग कुर्सी लगाने के लिए भी किसी को भुगतान कर सकते हैं. वाकई दिलचस्प धंधा है." बता दें, इस अनोखी सर्विस के जरिए अकेले या अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाजार जाने वाली महिलाओं को अब अपने सामान को सामान को ढ़ोने की चिंता नहीं होगी. लेकिन क्या इस सर्विस के फायदा पुरुष भी उठा सकते है, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
In Lajpat, you can now pay ₹149/hr for someone to carry your bags, wait in food queues, walk you to the metro, find you a place to sit, and even set up a foldable chair.
— Khush Mahajan (@YesKhush_5) May 23, 2026
interesting biz !! pic.twitter.com/zS5lmi5E4w
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
बता दें, जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया यूजर्स के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा "इसे साझा मत करो यार, मम्मी को पता चला तो वह मेरी जगह ले लेगी" दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "वह सहायक है, बॉयफ्रेंड नहीं जिसके साथ फिल्म देखने जाया जा सके."
तीसरे यूजर कमेंट करते हुए कहा "मैंने इस बारे में पिताजी को बताया तो उन्होंने कहा, 'कैरीमैन' क्या होता है, इसे तो 'पति' कहते हैं." एक अन्य यूजर ने कहा "सच कहूं तो, भारतीय माता-पिता सामान उठाने और सीट पकड़ने के लिए किसी को काम पर रख लेते हैं और फिर भी सबसे छोटे भाई-बहन को वहां खड़ा करके उस पर नजर रखने के लिए कहते हैं" अब देखना होगा कि इस सुविधा का महिलाएं कितना फायदा उठाती है.


