चीन में ₹1100 का होटल देख दंग रह गए लोग! वायरल वीडियो में दिखीं लग्जरी सुविधाएं, भारतीय यूजर्स ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्रैवल व्लॉगर के वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में उसने दिखाया कि आखिर 1100 रुपये में मिलने वाला होटल कितना शानदार या चौंकाने वाला हो सकता है. यूजर्स भी इसे देखकर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: चीन के एक होटल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने दिखाया है कि चीन के बड़े शहर चेंगदू में सिर्फ ₹1100 प्रति रात में कैसा होटल रूम मिलता है. कमरे में मौजूद सुविधाओं और लग्जरी सेटअप को देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस  वीडियो में व्लॉगर ने अपने लॉफ्ट रूम का पूरा टूर कराया. उन्होंने बताया कि यह होटल शहर के केंद्र के पास स्थित है और इतनी कम कीमत में मिलने वाली सुविधाएं लोगों को चौंका सकती हैं. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने इसकी तुलना भारत के महंगे होटलों से भी शुरू कर दी.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @onroadindian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में व्लॉगर चेंगदू शहर में अपने होटल रूम का टूर कराते नजर आते हैं. वीडियो में वह कहते हैं, आइए, मैं आपको दिखाता हूं कि चीन में लोग कैसे रहते हैं. सिर्फ 1,100 रुपये में चीन आपको क्या-क्या दे सकता है ? जरा ध्यान से देखिए. उन्होंने चेंगदू शहर की तुलना अहमदाबाद से करते हुए कहा कि यह एक बड़ा और आधुनिक शहर है, जो शहर के केंद्र के काफी करीब स्थित है.

₹1100 में मिलीं कई लग्जरी सुविधाएं

व्लॉगर ने कमरे में मौजूद सुविधाओं को भी विस्तार से दिखाया. होटल रूम में वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, इंडक्शन स्टोव, केतली, तौलिए और छोटा बाथरूम जैसी सुविधाएं मौजूद थीं. इसके अलावा कमरे में सोफा वाला बैठने का एरिया, बड़ा टेलीविजन और ऊपर की मंजिल पर डुप्लेक्स स्टाइल का बेडरूम भी दिखाई दिया. कमरे में झूमर और प्रोजेक्टर स्क्रीन जैसी चीजें भी लगी थीं. व्लॉगर ने कहा, प्रोजेक्टर स्क्रीन को यहां लगाएं, अपना डिवाइस कनेक्ट करें और जो चाहें देखें.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, चीन में 1100 रुपये में आपको ये सब मिलता है. महंगाई और महंगे आवास के बावजूद, चीन में पर्यटन उद्योग अपेक्षाकृत सस्ता है. और ये कोई छोटा शहर नहीं है. ये चेंगदू नाम का एक बहुत बड़ा शहर है. और ये शहर के केंद्र के पास है.

भारतीय यूजर्स का होटल्स को लेकर राय

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने चीन में मिलने वाली सुविधाओं की तुलना भारतीय शहरों के होटलों से की. एक यूजर ने लिखा, भाई, बीजिंग और शंघाई जैसे चीन के सबसे बड़े शहरों की तुलना में चेंगदू भले ही छोटा हो ठीक वैसे ही जैसे मुंबई या बैंगलोर की तुलना में अहमदाबाद छोटा है, लेकिन सच कहूं तो, अगर आप चेंगदू की तुलना लगभग किसी भी भारतीय शहर से करें, यहां तक कि मुंबई या बैंगलोर से भी तो यह कहीं बेहतर है. दूसरे यूजर ने लिखा, भाई, मैं चेन्नई गया था और मुझे वहां प्रतिदिन लगभग 1500 रुपये खर्च करने पड़े और वहां कोई सौंदर्य सुविधा नहीं थी, बस एसी और दो बिस्तरों वाला कमरा था. वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, यह अच्छी बात है, भारतीय होटलों से बेहतर है जहां एक रात के 2500-2800 रुपये चार्ज लेते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो