Fried Ice Cream Video: शख्स ने ठंडी - ठंडी आइसक्रीम को जब किया खोलते हुए तेल में फ्राई, यह देख लोग बोले -आइसक्रीम को तो छोड़ दो

फ़ूड ब्लॉगिंग की इस दुनिया में खाने के साथ न जाने कितने एक्सपेरिमेंट किये जा रहे हैं जिसमें से एक यह है लेकिन वीडियो में खास बात है. की यह एक्सपेरिमेंट किसी ऐसी वैसी चीज़ के साथ नहीं बल्कि आइसक्रीम के साथ किया जा रहा है, जहाँ शख्स ने गर्म - गर्म तेल में आइसक्रीम को तल दिया।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • सोशल मीडिया की इस दुनिया में खाने को लेकर लोग कई तरह - तरह के प्रयोग कर रहें है जिसमें से है हाल ही में आया यह वीडियो जो सबको हैरान कर रहा है। जिसको देख आप भी अपना गुस्सा ज़ाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

यदि आप फूडी है और खाने से अपना पुराना रिश्ता है। तो यह वीडियो शायद आपको हैरान कर दे। आजकल लोग खाने को लेकर न जाने कैसे - कैसे एक्सपेरिमेंट करते नज़र आते हैं। ऐसे - ऐसे व्यंजन ईजाद कर देते हैं जो शायद सपने में भी खाने की न सोची हो। गर्मियों का सीजन आ रहा है और ऐसे में आइसक्रीम खाना किसको नहीं पसंद। ठंडी - ठंडी और मज़ेदार आइसक्रीम .... वाह! सोच कर ही मज़ा आ जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपको ये सुनने को मिले की लोग इसको भी नहीं छोड़ रहे, यानी अपना एक्सपेरिमेंट करने से आइसक्रीम भी नहीं बच पाई है। इस वीडियो को देख आप जरूर गुस्से से बोखला जाएंगे। क्योंकि इसमें है ही कुछ ऐसा जिसे देख आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। जहां आप शख्स को तेल में आइसक्रीम को तलते देखेंगे। 

शख्स ने इजात किया फ्राइड आइसक्रीम 

तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देख आप हैरान हो जायेंग। दरअसल, इस वीडियो में जो शख्स नज़र आ रहा है उसने आइसक्रीम के साथ वह किया जो सोच भी नहीं सकता कोई। शख्स ने बनाया फ्राइड आइसक्रीम। जी हाँ! सही समझे आप। वीडियो में आप देखेंगे की सबसे पहले एक शख्स आइसक्रीम लेता है और उसको कॉर्न फ्लेक्स में अच्छे से लपेट कर एक पेस्ट में मिला देता है और फिर उसे खोलते हुए तेल में तलने लगता है। यह देख हर किसी का सिर चकरा रहा है की कहीं यह शख्स पागल तो नहीं और क्या ऐसा वाकई में आइसक्रीम के साथ किया जा सकता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की इस नई डिश को लोग बड़े ही चाव से खरीदकर चख रहें हैं। 

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा 

इस वीडियो को एक फ़ूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके साथ ही उसने कैप्शन में लिखा की यह वीडियो उस दोस्त को टैग करें जो इस फ्राइड आइसक्रीम को खाना पसंद करेगा। तो दूसरी तरफ यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिख रहे हैं की - आइसक्रीम को भी टॉर्चर किया जा रहा है। तो दूसरे यूज़र ने लिखा - दोस्तों अब धरती छोड़ने का टाइम आ गया है। तो काफी लोग इस पर अपना गुस्सा भी ज़ाहिर कर रहे हैं। 

calender
14 April 2023, 12:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो