दूल्हे ने दुल्हन की नजर उतारी, शादी में मचा हंगामा... वायरल वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल इस शादी के वीडियो में बच्चों की शरारतें देखकर घर वाले आगबबूला हो गए हैं.तो कुछ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वाले यूजर्स हंसी से लोटपोट भी हो रहे हैं.

calender

वायरल: शादियों का मौसम हो और उसमें मजेदार घटनाएं न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है. शादी की रस्में जहां भावुक पलों से भरी होती हैं, वहीं कुछ क्षण ऐसे भी होते हैं जो मेहमानों से लेकर सोशल मीडिया तक सबका दिन बना देते हैं. ऐसा ही एक  मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन की नजर उतारने के लिए नोटों का इस्तेमाल करता है और फिर जो तमाशा होता है, उसने इंटरनेट पर हंसी की बाढ़ ला दी है.

वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा बड़े प्यार से दुल्हन की नजर उतारता है, फिर मजे में नोटों को हवा में उछालता है. लेकिन उसके इस रोमांटिक और मजाकिया अंदाज को देखकर आस-पास खड़े बच्चे जो कर गुजरते हैं, वही इस वीडियो को शादी का सबसे रियल मोमेंट बना देता है.

नोट उड़े और फिर...

दूल्हे द्वारा नोट उछाले जाने की देर थी कि बच्चे रॉकेट की स्पीड में उन पर टूट पड़े. कोई झुककर नोट समेट रहा था, तो कोई धक्का देकर आगे बढ़ रहा था. उनकी इस लूट-मार में माहौल एकदम कॉमिक सीन में बदल गया. इसी अफरा-तफरी में दुल्हन भी थोड़ा लड़खड़ा गई, लेकिन पास खड़े शख्स ने तुरंत संभालकर उसे गिरने से बचा लिया.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बरसात

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, लोगों ने दिल खोलकर रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा कि हर शादी में ऐसे बच्चे जरूर आते हैं और फिर घर जाकर पिटते भी हैं. दूसरे ने कहा "ये शादी का सबसे एंटरटेनिंग और रियल मोमेंट था." लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि उनकी लाइफ भी ऐसी ही खुशियों से भरी रहे.

क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?

क्योंकि भारतीय शादियां सिर्फ रस्मों का नाम नहीं, बल्कि उनमें छिपी हरकतें थोड़ी शरारत, थोड़ी हंसी और ढेर सारा प्यार—उन्हें सबसे अनोखा और यादगार बना देती हैं. यह वीडियो उसी इंडियन वेडिंग वाइब की एक परफेक्ट झलक है.

First Updated : Monday, 17 November 2025