'ये बहुत डरावना है, इसका कोई अंत नहीं'... इजरायल-ईरान युद्ध के बीच, भारतीय उद्यमी का फैमली चैट वायरल
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ड्रोन हमलों की खबरों के बीच दुबई से एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुरक्षित माने जाने वाले इस वैश्विक शहर में भी डर का माहौल गहराता दिख रहा है.

नई दिल्ली: दुनिया में जब भी कहीं युद्ध होता है, लोग बस यही प्रार्थना करते हैं कि उनके अपने सुरक्षित हों. पढ़ाई या नौकरी की तलाश में किसी दूसरे शहर या विदेश गए अपनों के लिए मन में हमेशा चिंता बनी रहती है. ठीक वैसे ही, घर छोड़कर बाहर रहने वाला व्यक्ति भी यही सोचता है कि उसका परिवार सुरक्षित और सकुशल हो.
लेकिन जब आसपास कहीं युद्ध या हिंसा जैसी स्थिति पैदा हो जाती है, तो मन में डर घर कर लेता है—कहीं कुछ गलत तो नहीं हुआ? ऐसे समय में फोन की बजती घंटी या दरवाजे पर हुई दस्तक भी दिल की धड़कनें बढ़ा देती है.
इसी डर की झलक एक भारतीय उद्यमी ने अपने फैमिली ग्रुप में साझा की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर दुबई में भी इस समय डर का माहौल महसूस किया जा रहा है.
दुबई से मां का भावुक मैसेज
वायरल पोस्ट में हांगकांग में रहने वाले प्रकाश ददलानी ने अपने परिवार के व्हॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इस चैट में उनकी मां, जो दुबई में रहती हैं, ने मौजूदा हालात को लेकर अपना डर जाहिर किया.
Dubai is one of the safest cities in the World.
Never imagined my family chat would look like this one day. pic.twitter.com/GlWTniMgsr— Prakash Dadlani (@prakdadlani) February 28, 2026
मां ने मैसेज में लिखा, "अब तो बहुत डर लग रहा है. इसका कोई अंत नहीं है." एक अन्य महिला ने संदेश में बताया की घर के पीछे 3 और धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं.
अमेरिका-इजरायल हमले के बाद बढ़ा तनाव
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलो से ईरान में हालत बिगड़ गए है. इसकी जवाबी करवाई में ईरान ने भी कई स्थानों पर हमले किये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट और बुर्ज अल अरब जैसे प्रमुख स्थलों को निशाना बनाया गया है.
दोनों देशो द्वारा एक के बाद एक हमलों की खबरों से लोगों में डर और दहसत भर गई है. लोगों ने भय और अनिश्चिता के साय में रात गुज़री है.
दुबई जैसे सुरक्षित शहर में भी डर
प्रकाश ददलानी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दुबई को हमेशा दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता रहा है, लेकिन उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा.
ड्रोन हमलों और धमाकों की खबरों ने आम नागरिकों के मन में गहरी चिंता पैदा कर दी है.
यूएई रक्षा मंत्रालय का बयान
संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी वायु सेना ने कई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन के मलबे से बुर्ज अल अरब होटल में आग लग गई थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
जेबेल अली पोर्ट पर भी मलबा गिरने से आग लगी, लेकिन उस पर भी काबू पा लिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थिति नियंत्रण में है.


