नई दिल्ली: डिजिटल युग में आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जहां लोग घर पर, कैफे, पहाड़ या ट्रैवेलिंग के दौरान काम करते हुए नजर आते है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने 'वर्क फ्रॉम एनीवेयर' की डेफिनेशन ही बदल दी है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सहारा रेगिस्तान के बीच ऊंट की पीठ पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है. यहीं वजह है ये वीडियो इंटरनेट पर सभी का ध्यान अपनी और खींच रहा है लेकिन कहा का है ये वीडियो चलिए जानते है.
यह वीडियो न्यूयॉर्क के कंटेंट क्रिएटर साद अख्तर (@sodakhtar) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं इस कुछ सेकंड की क्लिप में विशाल रेतीले टीलों के बीच एक ऊंट आगे बढ़ता दिखाई देता है, जबकि उसकी पीठ पर बैठा व्यक्ति पूरी तरह अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर नजरें टिकाए हुए है और अपना काम करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी ऑनलाइन मीटिंग में शामिल है या फिर अपने ऑफिस का कोई जरूरी काम निपटा रहा है.
वीडियो को और भी दिलचस्प बनाने के लिए उस पर एक मजेदार कैप्शन लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि यह वही दोस्त है जो घर से काम करता है. वहीं वीडियो रिकॉर्ड करते समय साद अख्तर भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हैं कि शख्स सहारा रेगिस्तान से ही ऑफिस की मीटिंग अटेंड कर रहा है. यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है.
वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे वर्क फ्रॉम एनीवेयर का सबसे बेहतरीन उदाहरण बताया है. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अब ऑफिस की मीटिंग्स से बचने के लिए धरती पर शायद कोई जगह नहीं बची है. वहीं अन्य यूजर्स ने टेक्नोलॉजी प्रोग्रेस पर कमेंट करते हुए कहा कि इंटरनेट और डिजिटल कनेक्टिविटी ने दुनिया के किसी भी कोने को वर्क प्लेस में बदल दिया है. First Updated : Tuesday, 16 June 2026