Lucknow Viral News: लखनऊ कॉलेज में छात्र पर थप्पड़ों की बारिश, 100 सेकंड में 60 बार मारा!
लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में सेकंड ईयर के लॉ छात्र शिखर मुकेश केसरवानी पर 26 अगस्त को कथित हिंसक हमला हुआ, जिसमें आरोपियों ने 50-60 थप्पड़ मारे. घटना का 101 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Lucknow Viral News: लखनऊ स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की लॉ छात्रा शिखर मुकेश केसरवानी के साथ 26 अगस्त को कैंपस पार्किंग में कथित हिंसक हमला हुआ. बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों ने शिखर को 50-60 बार थप्पड़ मारे. इस घटना का 101 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शिखर के पिता मुकेश केसरवानी की शिकायत पर पुलिस ने आयुष यादव, जाह्नवी मिश्रा, मिलय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिखर के पिता ने कहा कि 11 अगस्त को मेरे बेटे की लिगामेंट सर्जरी हुई थी. वह लाठी के सहारे चल रहा था. जाह्नवी मिश्रा और आयुष यादव ने मेरे बेटे को कम से कम 50 से 60 थप्पड़ मारे और मुझे और मेरे माता-पिता को भी गालियां दीं. उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी. वीडियो में छात्रा बार-बार शिखर से कहती दिखाई देती है- हाथ नीचे करो जबकि अन्य छात्र गंदी गालियां देते और धमकाते नजर आए.


