RPF constable slaps elderly woman: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आरपीएफ जवान एक महिला यात्री को गाली देता हुआ और थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों ने इस आरपीएफ जवान को सस्पेंड करने की मांग शुरू कर दी है.
वीडियो सवाईमाधोपुर जंक्शन पर खड़ी एक ट्रेन के जनरल कोच का है. इसमें देखा जा सकता है कि आरपीएफ जवान ट्रेन के गेट से नीचे उतर रहा है. रास्ते में बैठी एक बुजुर्ग महिला यात्री को वह गाली देता है और फिर अचानक उसे थप्पड़ मार देता है. इस घटना का वीडियो एक यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और रेल मंत्री से सवाल किया, "क्या आपने गरीब लोगों को मारने की छूट दे रखी है?"
यह घटना 14 जनवरी दोपहर 12:50 बजे रणथंभौर एक्सप्रेस की है. इस आरपीएफ जवान का नाम ओमप्रकाश मीणा है. घटना के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है. रेलवे विभाग ने शिकायतकर्ता से जानकारी मांगी है, लेकिन शिकायतकर्ता ने जानकारी देने से मना करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है. First Updated : Friday, 17 January 2025