हाथ में बीयर की बोतल लिए सारा तेंदुलकर का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किया ट्रोल

सारा तेंदुलकर का गोवा में दोस्तों के साथ घूमते हुए वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में हाथ में बीयर की बोतल दिखने पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, जबकि कई ने उनका समर्थन किया.

calender

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोवा में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाती दिख रही हैं. इस वीडियो में सारा सड़क पर टहल रही हैं और उनके हाथ में एक बोतल दिखाई दे रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस शुरू हो गई है. 

लोगों ने सारा को किया ट्रोल 

कई लोगों ने इसे बीयर की बोतल बताकर सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कुछ यूजर्स का दावा है कि इस वीडियो से शराब के प्रचार को बढ़ावा मिल सकता है और इससे सचिन तेंदुलकर की छवि पर असर पड़ सकता है. वायरल वीडियो में सारा लाल फ्लोरल ड्रेस पहने अपने तीन दोस्तों के साथ हंसते-मुस्कुराते चल रही हैं. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस सामान्य पल को गलत तरीके से पेश किया और आपत्तिजनक कमेंट्स करने लगे. 

कुछ ने कहा कि सारा को ऐसे कामों से दूर रहना चाहिए, जबकि कुछ ने सचिन तेंदुलकर का नाम लेकर सवाल उठाए कि क्या उनकी बेटी की ये हरकत उनके परिवार की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है. इसके बावजूद कई फैंस ने सारा का समर्थन भी किया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि 28 साल की सारा एक वयस्क महिला हैं और उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा हक है. 

एक यूजर ने कहा कि यह कैसी मानसिकता है कि सारा का बीयर पीना सचिन का शराब प्रचार बन गया? वहीं, दूसरे ने लिखा कि लोग दूसरों की प्राइवेसी में दखल देना बंद करें. इस पूरे मामले पर सारा तेंदुलकर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब और कहां का है.

सफल एंटरप्रेन्योर हैं सारा 

सारा तेंदुलकर खुद एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपनी पिलाटेस एकेडमी लॉन्च की है, जहां वे फिटनेस और वेलनेस को बढ़ावा देती हैं. एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ डाइट या एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि इसमें संतुलन बनाए रखना भी शामिल है, जिसमें अपनी पसंद की चीजों का आनंद लेना भी शामिल है.

इस वायरल वीडियो के कारण सारा तेंदुलकर के निजी जीवन और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. कई लोग उनके प्रति समर्थन दिखा रहे हैं, तो कुछ आलोचना कर रहे हैं. यह मामला यह भी बताता है कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जीवन की सीमाओं को लेकर आज भी बहुत संवेदनशीलता बनी हुई है. First Updated : Wednesday, 31 December 2025