छतरी ना खोल बरसात में गाने पर स्कूल की मैडम के डांस ने मचाया धमाल, बच्चों के साथ परफॉर्मेंस वायरल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता गर्ग का छतरी ना खोल बरसात में गाने पर स्कूल थीम वाला डांस वीडियो 48 घंटे में 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सिनेमैटिक शूट, शानदार कोरियोग्राफी और बेहतरीन एक्सप्रेशंस के चलते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता गर्ग का नया डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में श्वेता 'स्कूल की मैडम' के लुक में नजर आ रही हैं और सदाबहार गीत 'छतरी ना खोल बरसात में' पर अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुति देती दिखाई दे रही हैं. वीडियो को अपलोड किए जाने के महज 48 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि हजारों यूजर्स इसे पसंद कर चुके हैं.

सिनेमैटिक अंदाज़ शूट किया वीडियो 

यह वीडियो सामान्य सोशल मीडिया रील्स से अलग एक प्रोफेशनल म्यूजिकल प्रोजेक्ट जैसा महसूस होता है. इसे एफडीसी कंपनी डांस स्टूडियो में शूट किया गया है, जहां सिनेमाई अंदाज में इसकी प्रस्तुति तैयार की गई. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिससे पूरी प्रस्तुति को एक अलग स्तर का विजुअल अनुभव मिलता है.

वीडियो का सेटअप भी खासा आकर्षक बनाया गया है. क्लासरूम थीम पर तैयार किए गए इस सेट में ग्रीन बोर्ड, चॉक से लिखे शब्द, नंबर और अल्फाबेट चार्ट के साथ सजावटी लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूल का माहौल तैयार करता है.

डांस और एक्सप्रेशन्स ने जीता दिल 

इस प्रस्तुति की सबसे बड़ी खासियत डांसर्स का बेहतरीन तालमेल माना जा रहा है. श्वेता गर्ग के साथ निशा और शालू भी स्कूल यूनिफॉर्म जैसे परिधान में नजर आती हैं. तीनों कलाकारों ने सटीक डांस स्टेप्स, एक जैसी मूवमेंट्स और शानदार एक्सप्रेशंस के जरिए क्लासिक बारिश वाले इस गीत को नए अंदाज में पेश किया है. बिना किसी अतिरिक्त ड्रामे के केवल डांस और भाव के दम पर यह प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आ रही है.

किसने शेयर किया वीडियो 

श्वेता गर्ग ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @gargshweta_official पर साझा किया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स टीम की सिंक्रोनाइजेशन, कोरियोग्राफी और सेट डिजाइन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस बताया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यदि पढ़ाई के साथ स्कूलों में इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां भी हों, तो बच्चों का उत्साह और बढ़ सकता है. सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ते व्यूज और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस वीडियो को इस समय के चर्चित वायरल कंटेंट में शामिल कर रही हैं. First Updated : Thursday, 16 July 2026